{"_id":"5b706e7b42c792658618028d","slug":"pakistan-releases-26-indian-fishermen-from-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने दिखाई दरियादिली, 26 भारतीय मछुआरों को जेल से किया रिहा","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान ने दिखाई दरियादिली, 26 भारतीय मछुआरों को जेल से किया रिहा
एजेंसी, कराची
Updated Sun, 12 Aug 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में जेल से रिहा हुए भारतीय मछुआरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने रविवार को 26 भारतीय मछुआरों को जेल से रिहा कर दिया। नई सरकार को सत्ता सौंपने की प्रक्रिया को शुरू करने के लिए नवनिर्वाचित संसद की पहली बैठक से ठीक एक दिन पहले सद्भावना के तहत यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
इन मछुआरों को पाकिस्तान ने कथित तौर पर अपनी समुद्री सीमा में प्रवेश करने पर गिरफ्तार किया था। मीडिया खबरों के अनुसार, इन सभी को कराची की मालिर जेल से कैंट रेलवे स्टेशन शिफ्ट किया गया है और यहां से लाहौर ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को इन सभी को वाघा बार्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। इधी फाउंडेशन के अधिकारी साद इधी के अनुसार, इन सभी का यात्रा खर्चा संस्था उठा रही है। उन्होंने भारत और पाक दोनों सरकारों से गरीब मछुआरों के लिए अपने नियमों में राहत देने की अपील की।
विज्ञापन