फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan released visa orders for Kulbhushan Jadhav family whom will meet him soon

पाकिस्तान ने जाधव के परिवार को वीजा जारी करने का निर्देश दिया

Fri, 15 Dec 2017 05:11 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद 
एजेंसी, इस्लामाबाद  Updated Fri, 15 Dec 2017 05:11 AM IST
विज्ञापन
 Pakistan released visa orders for Kulbhushan Jadhav family whom will meet him soon
कुलभूषण जाधव - फोटो : Amar Ujala

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली अपने उच्चायोग को निर्देश दिया कि फांसी की सजा पाए भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां को वीजा जारी किया जाए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह पाकिस्तान ने जाधव के परिवार को इजाजत दी थी कि वह 25 दिसंबर को इस्लामाबाद में उनसे मुलाकात कर सकता है। विदेश कार्यालय के सूत्रों ने बताया कि जाधव के परिवार के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। जाधव से परिवार की मुलाकात के दौरान भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी को भी मौजूद रहने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन


भारतीय नागरिक जाधव (47) को जासूसी और आतंकवाद के मामले में इस साल अप्रैल में पाकिस्तान की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। भारत ने मई में अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे) का रुख किया। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने जाधव की फांसी की तामील पर रोक लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान का दावा है कि उसके सुरक्षा बलों ने पिछले साल तीन मार्च को बलूचिस्तान से जाधव उर्फ हुसैन मुबारक पटेल को गिरफ्तार किया और वह ईरान से पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हुआ था।


पढ़ें: पड़ोसी देश ने आईसीजे में इस संबंध में भारत की मांग को किया खारिज

भारत का कहना है कि जाधव का ईरान से अपहरण किया गया, जहां वह कारोबारी मकसद से गए थे। जाधव नौसेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पाकिस्तान ने आईसीजे में जाधव के लिए राजनयिक पहुंच के भारत के आग्रह को बुधवार को खारिज कर दिया और दावा किया कि भारत अपने ‘जासूस’ द्वारा एकत्र की गई सूचना हासिल करना चाहता है। पहले भी पाकिस्तान राजनयिक पहुंच के भारतीय आग्रह को कई बार ठुकरा चुका है। उसका कहना है कि जासूसों से जुड़े मामलों में यह लागू नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed