फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan released 4 colleagues of Hafiz Saeed

आतंकी हाफिज सईद के 4 सहयोगियों को पाकिस्तान ने रिहा किया, जनवरी से थे नजरबंद

Sun, 12 Nov 2017 04:02 AM IST
एजेंसी/ लाहौर
एजेंसी/ लाहौर Updated Sun, 12 Nov 2017 04:02 AM IST
विज्ञापन
Pakistan released 4 colleagues of Hafiz Saeed
hafiz saeed

मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के चार सहयोगियों को पाकिस्तान के पंजाब सूबे की सरकार ने रिहा कर दिया है। इन सभी को सईद के साथ जनवरी में हिरासत में लिया गया था और सभी नजरबंद थे।

विज्ञापन


पढ़ें:  मुंबई हमलों की बरसी से पहले पाक के पूर्व विदेश सचिव ने खोली अपने ही देश की पोल
विज्ञापन


न्यायिक समीक्षा बोर्ड  नजरबंदी बढ़ाने की गृह विभाग की दलीलों से संतुष्ट नहीं था। लिहाजा उसने अब्दुल्ला उबैद, मलिक जफर इकबाल, अब्दुल रहमान आबिद और काजी कासिफ हुसैन की हिरासत बढ़ाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 जनवरी को हाफिज सईद और उसके चार सहयोगियों को आतंकवाद रोधी अधिनियम, 1997 के तहत 90 दिन के लिए हिरासत में लिया गया था। इसके बाद यह अवधि बढ़ा दी गई थी। हालांकि दोनों बार जन सुरक्षा कानून के तहत हिरासत की अवधि बढ़ाई गई। 


पढ़ें: हाफिज को आतंकी नहीं मानता अमेरिका, पाक को सौंपी 75 आतंकवादियों की लिस्ट

एंटी टेरेरिज्म एक्ट के अनुसार, सरकार किसी भी व्यक्ति को विभिन्न आरोपों में 90 दिन के लिए हिरासत में रख सकती है। इसके बाद हिरासत की अवधि को बढ़ाने के लिए न्यायिक समीक्षा बोर्ड की अनुमति लेनी होती है।

बहरहाल, हाफिज सईद को 26 नवंबर तक हिरासत में ही रहना होगा। गत माह जन सुरक्षा कानून के तहत उसकी नजरबंदी 30 दिन के लिए बढ़ा दी गई थी। जमात-उद-दावा को अमेरिका ने जून 2014 में आतंकी संगठन घोषित किया था। वहीं सईद की आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए अमेरिका ने उस पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed