फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan rejects India’s move to appoint Dineshwar Sharma as interlocutor for Jammu and Kashmir

J&K के लिए नियुक्त वार्ताकार दिनेश्वर को पाक ने किया खारिज, कहा- हुर्रियत के बिना बातचीत महत्वहीन

Wed, 25 Oct 2017 01:02 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Wed, 25 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pakistan rejects India’s move to appoint Dineshwar Sharma as interlocutor for Jammu and Kashmir
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय प्रवक्ता नफीस जकारिया - फोटो : AP
जम्मू-कश्मीर में लोगों की भावनाओं को समझने के लिए भारत की तरफ से नियुक्त किए गए वार्ताकार को अवास्तविक मानते हुए इनकार कर दिया। उसने कहा कि हुर्रियत कांफ्रेंस को शामिल किए बिना किसी भी बातचीत या चर्चा का कोई महत्व नहीं है।
विज्ञापन


सोमवार को भारत ने समस्याग्रस्त राज्य में शांति बहाली के लिए कदम उठाते हुए इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व प्रमुख दिनेश्वर शर्मा को जम्मू-कश्मीर में सभी पक्षकारों से बातचीत जारी रखने के लिए विशेष वार्ताकार नियुक्त किया। 
विज्ञापन


शर्मा की नियुक्ति पर जवाब देते हुए पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा कि यह कदम ईमानदार और यथार्थवादी प्रतीत नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यदि भारत ने एक बार फिर ऐसा कुछ किया है तो यह बल के उपयोग की निरर्थकता और बातचीत की आवश्यकता को बताता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि किसी भी बातचीत की प्रक्रिया का तभी कोई मतलब होगा और परिणाम निकल सकता है जब इसमें भारत, पाकिस्तान और कश्मीरी तीनों पार्टियां शामिल हों। इसका मतलब है कि बिना हुर्रियत नेताओं की भागीदारी के किसी भी बातचीत या चर्चा का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

जकारिया ने कहा कि वार्ताकार को कश्मीरी लोगों की भावनाएं जानने के लिए नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि इस समय तो आवश्यकता इसकी है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संकल्प के अनुसार जम्मू-कश्मीर के मुद्दे का बातचीत के माध्यम से शांतिपूर्वक समाधान किया जाए। 


दक्षिण एशिया में सतत शांति एवं स्थिरता को सुनिश्चित करने के लिए यह जरूरी था। पाकिस्तान उम्मीद करता है कि इस समस्या का समाधान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय अपनी सही भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed