फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan rejects India's claim of 'surgical strikes across LoC

बौखलाए पाकिस्तान की सर्जिकल हमले पर कभी हां, कभी ना, पढ़ें पूरा घटनाक्रम

Fri, 30 Sep 2016 05:19 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Fri, 30 Sep 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
Pakistan rejects India's claim of 'surgical strikes across LoC
- फोटो : Getty Images

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी ठिकानों पर किए गए भारत के सर्जिकल हमले के दावे को खारिज किया है। हालांकि पाकिस्तानी सेना ने भारत की ओर से की गई गोलीबारी में अपने दो जवानों के मरने की पुष्टि की है जबकि भारतीय सेना ने नौ जवानों को मार गिराने का दावा किया है।

विज्ञापन


इस हमले से तिलमिलाए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सेना देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है। रेडियो पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, शरीफ ने यह भी चेतावनी दी कि पड़ोसी देश के साथ पाकिस्तान की अमन की हसरत को कमजोरी न समझा जाए।
विज्ञापन


इस बीच नवाज शरीफ ने रक्षा तैयारियों की समीक्षा की और सेना प्रमुख राहील शरीफ एवं अन्य शीर्ष अधिकारियों से इस मसले पर चर्चा की। शरीफ और राहील ने फोन पर बात की। सूत्रों के मुताबिक, राहील ने उन्हें एलओसी की घटना की जानकारी दी और यह भी बताया कि भारत के सर्जिकल हमले का दावा निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के सैन्य प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि दोनों देशों के डीजीएमओ के बीच सिर्फ सीमा पार गोलीबारी के संबंध में संपर्क हुआ था। लेफ्टि. जनरल असीम बाजवा ने जियो टीवी को बताया, ‘हम इसे खारिज करते हैं। जमीनी स्तर पर ऐसा कुछ नहीं हुआ है। बुधवार की रात सिर्फ गोलीबारी की घटना हुई जिसका हमने जवाब दिया।’

पाकिस्तान ने भारत के दावे को ‘सच के साथ छेड़छाड़’ करार दिया

Pakistan rejects India's claim of 'surgical strikes across LoC
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री

पाकिस्तान ने भारत के दावे को ‘सच के साथ छेड़छाड़’ करार दिया है। पाकिस्तान सेना की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि कथित आतंकी ठिकानों पर हमले की बात कहकर भारत जानबूझकर भ्रम फैला रहा है।

सीमा पार गोलीबारी को सर्जिकल स्ट्राइक के तौर पर पेश करके मीडिया हाइप पैदा कर भारत सच के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि भारत के दावे में सच्चाई नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘भारत ने पिछली रात एलओसी का उल्लंघन किया और गोलीबारी में सिर्फ हल्के हथियारों का इस्तेमाल किया। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की गोलीबार का करारा जवाब दिया है।’ वहीं पाकिस्तान की वायु सेना ने भी भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को खारिज किया है।

पाकिस्तानी वायु सेना (पीएएफ) ने बयान जारी कर कहा, ‘पाकिस्तान इस तरह के हमलों का जवाब देने के लिए तैयार है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed