फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan ready to talk, India does not want to: Mani Shankar Aiyer

कांग्रेस के निलंबित नेता मणिशंकर ने कराची में कहा- 'भारत ही नहीं चाहता पाकिस्तान से बातचीत'

Tue, 13 Feb 2018 06:41 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कराची Updated Tue, 13 Feb 2018 06:41 AM IST
विज्ञापन
Pakistan ready to talk, India does not want to: Mani Shankar Aiyer

कांग्रेस से निलंबित चल रहे वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने भारत के साथ बातचीत के जरिए मुद्दे के समाधान की इच्छा जताने के लिए पाकिस्तान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि आपसी विवादित मुद्दों के समाधान का एकमात्र रास्ता निर्बाध संवाद ही है।  

विज्ञापन


कराची साहित्य महोत्सव में हिस्सा लेते हुए 76 वर्षीय अय्यर ने कहा कि पाकिस्तान बातचीत के जरिए सभी मुद्दों का समाधान चाहता है और वह अपनी इस नीति पर अडिग है, इसका उन्हें गर्व है लेकिन भारत सरकार इस नीति का पालन नहीं कर रही है, इसका उन्हें दुख है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं ने जोरदार तालियां बजाईं। साथ ही कांग्रेस नेता ने कहा कि दोनों देशों के बीच कश्मीर और आतंकवाद दो मुख्य मुद्दे हैं और इनका समाधान निकालने की जरूरत है। इसके लिए भारत और पाकिस्तान को पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ सरकार द्वारा तैयार किए गए फ्रेमवर्क को स्वीकार करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed