{"_id":"57b77c0c4f1c1bff136eb715","slug":"pakistan-raised-question-over-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक ने कहा- यूएन महासचिव ने कश्मीर हिंसा पर चिंता जताई ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक ने कहा- यूएन महासचिव ने कश्मीर हिंसा पर चिंता जताई
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Sat, 20 Aug 2016 09:51 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय मंच पर बार-बार मुंह की खाने के बावजूद पाकिस्तान कश्मीर राग को अलापने से बाज नहीं आ रहा है। शुक्रवार को पाकिस्तान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने कश्मीर हिंसा में लोगों की मौत पर चिंता जाहिर की है। साथ ही अपने कार्यालय से कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए वार्ता कराने को कहा है। पाकिस्तान विदेश विभाग के मुताबिक बान की-मून की यह टिप्पणी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से भेजे गए पत्र के जवाब में आई है।
इस पत्र में नवाज ने कहा था कि कश्मीर में कथित तौर पर भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से मानवाधिकार का उल्लंघन किया जा रहा है। पाक विदेश विभाग ने बताया कि बान ने हिंसा को टालने और जम्मू एवं कश्मीर विवाद को हल करने के लिए वार्ता शुुरू करने को कहा है। बान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठन स्पष्ट कर चुका है कि पाकिस्तान और भारत के बीच कश्मीर समेत सभी मुद्दे सिर्फ बातचीत के जरिए ही सुलझाए जा सकते हैं।