{"_id":"57aa70944f1c1b0f11ee4fc8","slug":"pakistan-prime-minister-nawaz-sharif-lashed-out-at-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के सताए लोगों की आवाज बनने को मजबूर हूं : शरीफ ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
कश्मीर के सताए लोगों की आवाज बनने को मजबूर हूं : शरीफ
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Wed, 10 Aug 2016 05:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक बार फिर भारत पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह दबाए जा रहे कश्मीरियों की आवाज बनने के लिए बाध्य हैं। उन्होंने कहा कि वह दुनिया को घाटी के लोगों की त्रासदी को समझाने में कोई कसर नहीं रखेंगे।
विज्ञापन
शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र की जनरल असेंबली की तैयारियों के संबंध में आयोजित एक बैठक में यह बात कही। बैठक में कहा गया कि कश्मीर अभी भी यूएन का अधूरा एजेंडा बना हुआ है। लिहाजा भारत को यह समझ लेना चाहिए कि कश्मीर उसका आंतरिक मामला नहीं है। यह क्षेत्रीय औैर अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कश्मीरियों को आत्मनिर्णय का अधिकार न देना यूएन की लगातार चली आ रही असफलता है। पिछले सप्ताह शरीफ ने कहा था कि कश्मीर में आजादी के आंदोलन की एक नई लहर देखी जा रही है। उन्होंने विभिन्न देशों में अपने राजदूतों को यह बताने के लिए कहा था कि कश्मीर भारत का आंतरिक मामला नहीं है।
विज्ञापन
बैठक में शरीफ के विदेश नीति के सलाहकार सरताज अजीत, विदेश मामलों पर विशेष सहायक तारिक फातमी और विदेश सचिव एजाज अहम चौधरी शामिल थे। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मलीहा लोधी और अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत जलील अब्बास जिलानी में भी इसमें मौजूद रहे।