फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan presidential election on Tuesday, PTI candidate likely to win

पाकिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव आज, पीटीआई उम्मीदवार के जीतने की संभावना

Mon, 03 Sep 2018 09:36 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Pakistan presidential election on Tuesday, PTI candidate likely to win

पाकिस्तान में मंगलवार को नए राष्ट्रपति का चुनाव होगा। इस चुनाव में सत्ताधारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के उम्मीदवार के जीतने की संभावना है, क्योंकि विपक्ष संयुक्त उम्मीदवार को उतारने में नाकाम रहा है। पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान इसी पार्टी के प्रमुख हैं।

विज्ञापन


संयुक्त उम्मीदवार को उतारने में नाकाम रहा विपक्ष

पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने चुनाव के लिए सोमवार को तैयारियां पूरी कर ली। नेशनल एसेंबली के साथ सभी चार प्रांतीय एसेंबली में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सरदार रजा खान निर्वाचन अधिकारी होंगे। निवर्तमान राष्ट्रपति ममनून हुसैन का कार्यकाल 8 सितंबर को खत्म हो रहा है। उन्होंने पांच साल के दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुनाव में उतरने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


इस चुनावी मुकाबले में तीन उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इसमें पीटीआई के आरिफ अल्वी, पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चौधरी एतजाज अहसन और जमीअत-ए-उलेमा (एफ) के प्रमुख मौलाना फजल उर रहमान मुकाबले में हैं। संयुक्त विपक्ष अल्वी को चुनौती देने के लिए एक उम्मीदवार खड़ा करने वाला था लेकिन ऐसा नहीं कर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed