फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan president Arif Alvi father was dentist of Jawahar Lal Nehru

पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति बने आरिफ अल्वी, नेहरू के डेन्टिस्ट थे उनके पिता

Wed, 05 Sep 2018 11:07 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
Pakistan president Arif Alvi father was dentist of Jawahar Lal Nehru

पाकिस्तान की तहरीक ए इंसाफ पार्टी के संस्थापक के सदस्य रह चुके डॉ. आरिफ अल्वी पाकिस्तान के नए राष्ट्रपति बने हैं। वह प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबियों में से एक हैं। 69 वर्षीय पूर्व डेन्टिस्ट अल्वी ने ऐतजाज अहसन और मौलाना फजल उर रहमान को मात दी और देश के 13वें राष्ट्रपति चुने गए।

विज्ञापन


लेकिन आपको ये बात जानकर हैरानी होगी अल्वी का संबंध भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से भी रह चुके है। तहरीक के इंसाफ पार्टी पर लिखी गई उनकी बायोग्राफी में ये बात कही गई है। उसमें लिखा है कि अल्वी के पिता नेहरू के डेंटिस्ट थे।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक अल्वी के पास नेहरू के कई खत हैं। इसके अलावा उनका भारत से भी गहरा नाता है। उनके पूर्वज आगरा से थे। जो बंटवारे के बाद आगरा चले गए। अल्वी का परिवार कराची में बस गया और वहीं 1947 में उनका जन्म हुआ। वह भी एक डेंटिस्ट हैं। उनके पिता के संबंध मोहम्मद अली जिन्नाह के परिवार से भी थे। जिन्ना की बहन शिरीनभाई जिन्ना के ट्रस्ट में वह ट्रस्टी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्वी छात्र जीवन में ही राजनीति से जुड़ गए। वह जमात ए इस्लामी के स्टूडेंट विंग से जुड़े। उन्होंने सैन्य शासक अयूब खान के खिलाफ भी प्रदर्शन किया। उस दौरान उन्हें गोली लग गई थी। उन्होंने 1979 में जमात ए इस्लामी से चुनाव लड़ा लेकिन हार गए। फिर उन्होंने ये पार्टी छोड़ दी और 1996 में पीटीआई से जुड़ गए। इस पार्टी से भी उन्होंने 1997 में चुनाव लड़ा लेकिन दोबारा हार गए। फिर 2006-2013 तक वह पार्टी के महासचिव रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed