फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan population rised fifty seven percent in just ninteen years

आबादी बढ़ाने में सबसे आगे पाक, सिर्फ 19 साल में 57 फीसदी बढ़ोतरी

Sat, 26 Aug 2017 03:27 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 26 Aug 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
pakistan population rised fifty seven percent in just ninteen years

वर्ष 1998 के बाद हुई पाक जनगणना में दुनिया को पहली बार पता चला कि पाकिस्तान में 19 साल के भीतर आबादी का जबरदस्त विस्फोट हुआ है। पिछली जनगणना की तुलना में देश की कुल आबादी 57 फीसदी बढ़कर 20.78 करोड़ हो गई है। इनमें 10.645 करोड़ पुरुष, 10.131 करोड़ महिलाएं और 10 हजार 418 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

विज्ञापन


पाक पीएम शाहिद खाकान अब्बासी की अध्यक्षता वाली संस्था काउंसिल ऑफ कॉमन इंटरेस्ट (सीसीआई) को सौंपे गए अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक 1998 में हुई पांचवीं जनगणना की तुलना में वर्तमान जनसंख्या 2.4 फीसदी की सालाना दर से बढ़ी है। पिछली जनगणना में देश की कुल आबादी 13.2 करोड़ से कुछ अधिक थी जो वर्तमान में 20.78 करोड़ पाई गई। 
विज्ञापन


यानी 19 साल में यह आबादी 7.54 करोड़ बढ़ी है। नई जनगणना के मुताबिक देश के 10,418 ट्रांसजेंडरों में से 64.4 फीसदी (6,709) लोग अकेले पंजाब प्रांत में रहते हैं। प्रसिद्ध पाक अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक सीसीआई ने नई जनगणना के अस्थायी आंकड़ों को मंजूरी भी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम शाहिद खाकान ने पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स स्टाफ तथा सांख्यिकी मंत्रालय को अंतिम आंकड़े जल्द जारी करने की अपील की है ताकि देश की आर्थिक व सामाजिक योजना बनाई जा सके। पाक ब्यूरो ऑफ स्टेटिस्टिक्स ने इस साल की शुरूआत में देश के भीतर करीब दो दशक बाद छठी जनगणना कराई है। इसमें खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान और संघ प्रशासित कबाइली इलाके में आबादी की दर में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed