{"_id":"5c007d1dbdec22419b5de1d4","slug":"pakistan-pm-imran-khan-ready-to-talk-to-prime-minister-modi-on-any-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी भी मसले पर पीएम मोदी से बातचीत को तैयार इमरान, बोले-हाफिज दाऊद के लिए हम जिम्मेदार नहीं","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
किसी भी मसले पर पीएम मोदी से बातचीत को तैयार इमरान, बोले-हाफिज दाऊद के लिए हम जिम्मेदार नहीं
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Nov 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किसी भी मसले पर बातचीत को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद और मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के मसले हमें विरासत में मिले हैं। इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा कि हमारी जमीन से पड़ोसी मुल्कों में आतंकी गतिविधि चलाने देना इस्लामाबाद के हित में नहीं है।
दरअसल इमरान की प्रतिक्रिया भारत के उस तल्ख रुख के बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि आतंकवाद और वार्ता साथ-साथ नहीं चल सकते। अपनी सरकार के 100 दिन पूरे होने के मौके पर भारतीय पत्रकारों से बातचीत में खान ने कहा कि कश्मीर मसले का फौजी हल मुमकिन नहीं है।
कुछ भी असंभव नहीं है, इसका भी हल हो सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के लोगों की सोच बदल चुकी है। हालांकि उन्होंने कहा कि शांति के प्रयास एकतरफा नहीं हो सकते। उन्होंने यह भी कहा कि वह भारत में आम चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं ताकि नई दिल्ली के रुख का पता चल सके।