फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan parliament passed resolution against violence in Pulwama Kashmir

पाकिस्तानी संसद में कश्मीर के पुलवामा में हुई हिंसा के खिलाफ प्रस्ताव पारित

Wed, 19 Dec 2018 08:52 AM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 19 Dec 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Pakistan parliament passed resolution against violence in Pulwama Kashmir
pakistan parliament

पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे को हवा देने की कोशिश की है। पाकिस्तान ने कश्मीर में शनिवार को हुई हिंसा की निंदा की है। पाकिस्तान की संसद ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर कश्मीर के पुलवामा में हुई हिंसा की निंदा की। इस हिंसा में सात नागरिकों की मौत हुई थी।

विज्ञापन


पाकिस्तान की संसद में यह प्रस्ताव पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता शेरी रहमान ने पेश किया और कश्मीरियों को नैतिक समर्थन देने की बात को फिर से दोहराया।

विज्ञापन
 

पाकिस्तान की संसद ने कश्मीर के मुद्दे को अंतराष्ट्रीय मंच पर रखने की वकालत की है। इसके लिए संसद में सरकार से पहले से पारित प्रस्तावों को लागू कर विशेष राजनयिकों की नियुक्ति करने की बात कही गई जिससे कि कश्मीर मुद्दा एक बार फिर विश्व के पटल पर उठाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अलवी ने मंगलवार को कहा कि कश्मीर बंटवारे के वक्त का मसला है जिसे अभी तक सुलझाया नहीं जा सका है।

 

हाफिज सईद ने भारत के खिलाफ लिखा

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड कुख्यात आतंकी हाफिज सईद का भारत के खिलाफ गया एक लेख पाकिस्तान के एक बड़े उर्दू अखबार में छपा है। जिसके बाद पाकिस्तान के पत्रकारों में बहस छिड़ गई है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन के सरगना को मीडिया संस्थान ने लिखने की इजाजत कैसे दी।

 

सईद ने अखबार में कश्मीर मुद्दे और 1971 में पाकिस्तान से अलग होकर बांग्लादेश बनने संबंधी लेख लिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed