{"_id":"56daa7864f1c1b302d8b46e9","slug":"pakistan-panchayat-give-decision-for-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बदले बहन की शादी किसी ओर से","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
हत्या के बदले बहन की शादी किसी ओर से
बीबीसी/पाकिस्तान
Updated Sat, 05 Mar 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
पंजाब सूबे की एक पंचायत ने हत्या के एक अभियुक्त को हुक्म दिया
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पंजाब सूबे की एक पंचायत ने हत्या के एक अभियुक्त को हुक्म दिया कि वह अपनी 10 साल की नाबालिग बहन की शादी पीड़ित के एक रिश्तेदार से कर दे। पाकिस्तान में पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए समझौते के तहत ऐसी शादियां होती हैं। इसे 'वानी' कहते हैं। हालांकि यह गैर कानूनी है।
विज्ञापन
पंजाब के रहीमयार खान जिले में एक आदमी पर बीवी की हत्या करने का आरोप लगा और उसे पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। बाद में गांव में बुज़ुर्गों की पंचायत बैठी. पंचायत ने फरमान दिया कि अभियुक्त अपनी 10 साल की बहन की शादी अपनी बीवी के 14 साल के रिश्तेदार से कर दे। पंजाब पुलिस ने शादी रुकवा दी और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस अफसर चौधरी यासिन ने बीबीसी से कहा कि इस मामले से जुड़े 20 लोगों की तलाश की जा रही है। ये दोनों ही परिवार हिंदू हैं। इस्लामाबाद से बीबीसी संवाददाता एम इलियास ख़ान का कहना है कि पाकिस्तानी क़ानून के तहत यह प्रावधान है कि जिसकी हत्या होती है, उसका रिश्तेदार समझौता या पैसे के बदले हत्यारे को माफ कर सकता है।
विज्ञापन
पाकिस्तान में लड़कियों की शादी की उम्र 16 साल से बढ़ाकर 18 साल करने से जुड़ा एक विधेयक जनवरी में संसद में पेश किया गया था। पर मजहबी संस्था इस्लामी विचार परिषद ने इसे 'गैर इस्लामी' कहकर इसका विरोध किया. उसके बाद यह विधेयक वापस ले लिया गया।