{"_id":"59c6ea354f1c1b30688b61e9","slug":"pakistan-navy-successfully-undertakes-live-missile-firing-in-arabian-sea-from-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक नौसेना ने एंटी-शिप मिसाइल का किया सफल परीक्षण","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक नौसेना ने एंटी-शिप मिसाइल का किया सफल परीक्षण
एजेंसी/कराची
Updated Sun, 24 Sep 2017 06:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की नौसेना ने हवा से समुद्र सतह वाली एंटी शिप मिसाइल का शनिवार को उत्तरी अरब सागर में सफल परीक्षण किया। पाकिस्तानी नौसेना के प्रवक्ता के अनुसार मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर सी किंग ने मिसाइल को खुले समुद्र में प्रक्षेपित किया, जो लक्ष्य को भेदने में सफल रहा।
विज्ञापन
पाक नौसेना के प्रमुख एडमिरल मुहम्मद जकाउल्ला इस मिसाइल प्रक्षेपण के गवाह बने। उन्होंने कहा कि सफल परीक्षण पाकिस्तान की नौसेना की तैयारी और पेशेवर क्षमता का सबूत है।
विज्ञापन
पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र में सुषमा ने पाकिस्तान की बखिया उधेड़ दी: राजनाथ
विज्ञापन
जकाउल्ला ने कहा कि पाकिस्तान की नौसेना देश की समुद्री सीमाओं और हितों की हर कीमत पर रक्षा करेगी। मार्च में भी नौसेना ने जमीन से इस एंटी-शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। पाकिस्तानी नौसेना ने मई में इंग्लैंड (यूके) को साल 2016 में सात सी किंग हेलीकॉप्टर का ऑर्डर दिया था और मई में उसे यह हेलीकॉप्टर प्राप्त हुआ था।