{"_id":"59c635584f1c1b8e688b5f9a","slug":"pakistan-navy-fire-missile-and-conduct-weapon-exercise-in-arabian-sea","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी नेवी ने अरब सागर में दिखाया दमखम, हेलीकॉप्टर से दागी मिसाइल","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानी नेवी ने अरब सागर में दिखाया दमखम, हेलीकॉप्टर से दागी मिसाइल
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Sat, 23 Sep 2017 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नॉर्थ कोरिया के बाद पाकिस्तानी नौसेना ने शनिवार को अरब सागर में मिसाइल दागकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने हेलीकॉप्टर की मदद से एक एयर-टू-स्पेस एंटी शिप मिसाइल भी दागी है।
विज्ञापन
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, पाकिस्तानी नौसेना की ओर से जारी एक बयान में इस बात का दावा किया गया है कि उनकी सेना ने अपनी आक्रामक क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए सटीक लक्ष्य साधने वाली एंटी शिप मिसाइल का टेस्ट किया है।
विज्ञापन
परीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद पाकिस्तानी नौसेना प्रमुख एडमिरल मुहम्मद जकाउल्ला ने सेना की युद्ध की तैयारियों की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एंटी शिप बाहरी ताकतों से मुल्क की हिफाजत करेगी। उन्होंने कहा कि उनकी सेना हर कीमत पर समुद्री सीमा की रक्षा और समुद्री हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
पढ़ें- एक बार फिर PML-N के मुखिया बन सकते हैं नवाज शरीफ, सीनेट से पारित हुए चुनाव सुधार विधेयक
गौरतलब है कि इन दिनों नॉर्थ कोरिया और अमेरिका के बीच परमाणु परीक्षणों के लेकर जुबानी जंग छिड़ी हुई है। एक तरफ नॉर्थ कोरिया अपने परीक्षणों को रोकने के लिए तैयार नहीं, तो दूसरी तरफ ट्रंप प्रशासन नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंधों का शिकंजा कसने के साथ ही उसे गंभीर नतीजे भुगतने की लगातार चेतावनी दे रहा है। बता दें कि अमेरिका की चेतावनी के बावजूद इस साल नॉर्थ कोरिया ने 6 परमाणु परीक्षण किए हैं।