फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan National Security Advisor resigns from his post

आम चुनाव से पहले पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने दिया इस्तीफा

Wed, 27 Jun 2018 05:35 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Updated Wed, 27 Jun 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
Pakistan National Security Advisor resigns from his post
नसीर जंजुआ
एक चौंकाने वाले फैसले में पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल नसीर खान जंजुआ ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि कार्यवाहक प्रधानमंत्री एवं पूर्व चीफ जस्टिस नसीर उल मुल्क से मतभेदों के कारण उन्होंने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


कार्यवाहक पीएम ने एनएसए जंजुआ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मीडिया रिपोर्टों में बताया गया है कि कैबिनेट डिवीजन ने इस संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। हालांकि जंजुआ ने पद छोड़ने का कोई कारण नहीं बताया है लेकिन सूत्रों के अनुसार सरकार और प्रधानमंत्री के साथ उनका कई मसलों पर विवाद था। 
विज्ञापन


जंजुआ की जगह अभी तक किसी की नियुक्ति नहीं की गई है, लेकिन यह महज संयोग है कि उनका इस्तीफा उसी दिन हुआ जिस दिन रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल खालिद नईम लोधी को कैबिनेट में शामिल किया गया। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लेफ्टिनेंट जनरल लोधी अगले एनएसए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि जंजुआ को सरताज अजीज की जगह 23 अक्तूबर, 2015 को एनएसए बनाया गया था और राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था। उन्होंने पड़ोसी अफगानिस्तान के साथ विश्वास बहाली में अहम भूमिका निभाई थी। एनएसए बनने से पहले वे क्वेटा में सेना की सदर्न कमांड के प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed