फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: National Geographic's Afghan girl denied bail

पाकिस्तान का अफगानिस्तान की 'मोनालिसा' को जमानत देने से इंकार

Thu, 03 Nov 2016 02:39 AM IST
एजेंसी/ पेशावर
एजेंसी/ पेशावर Updated Thu, 03 Nov 2016 02:39 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: National Geographic's Afghan girl denied bail
मोनालिसा नाम से मशहूर 'अफगानी गर्ल' शरबत गुला - फोटो : social media
पाकिस्तानी कोर्ट ने बुधवार को अफगानी महिला शरबत गुला की रिहाई की याचिका खारिज कर दी। 1980 के दशक में नेशनल ज्योग्रफिक मैगजीन के फ्रंट पेज पर तस्वीर छपने के बाद चर्चा में आई शरबत गुला को पिछले हफ्ते धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन


अफगान गर्ल के नाम से चर्चित शरबत गुला के पास से फर्जी दस्तावेज मिलने के बाद 26 अक्तूबर को फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने उसे हिरासत में ले लिया था। पेशावर की एक विशेष कोर्ट ने मंगलवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुरक्षित रखा था। बुधवार को मामले की दुबारा सुनवाई करते हुए, पाकिस्तानी नागरिकता साबित करने के लिए पर्याप्त दस्तावेजों की कमी के चलते कोर्ट ने शरबत की जमानत याचिका खारिज कर दी। हरी आंखों वाली शरबत गुला को फर्जी कंप्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र रखने के चलते पेशावर स्थित उसके  आवास से गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को सुनवाई के दौरान गुला के वकील ने कोर्ट में दलील दी थी कि वह अपने परिवार में कमानें वाली अकेली सदस्य हैं साथ ही वह हेपेटाइटिस सी बीमारी से भी जूझ रही है। 
विज्ञापन


गुला की गिरफ्तारी ने एक बार फिर से अफगानिस्तानी शरणार्थियों की दुर्दशा को उजागर कर दिया है। 1979 में सोवियत रूस द्वारा अफगानिस्तान में आक्रमण के बाद वहां के नागरिकों ने भाग कर पाकिस्तान में शरण ली थी। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक पाकिस्तान में तकरीबन 10 लाख पंजीकृत अफगानी शरणार्थी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed