फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan military said ISI has links to militants

आखिर पाकिस्तानी सेना ने कबूला, आतंकियों से जुड़े हैं उसकी खुफिया एजेंसी ISI के तार

Fri, 06 Oct 2017 01:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 06 Oct 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
Pakistan military said ISI has links to militants
Pakistan Army Chief

पाकिस्तानी सेना ने खुफिया एजेंसी ISI के आतंकियों के साथ संबंधों को स्वीकार कर लिया है। गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने कहा खुफिया एजेंसी इंटर सर्विस इंटेलीजेंस आतंकियों से संपर्क में है। बाद में सफाई देते हुए पाक सेना ने कहा कि इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि हम आतंकी संगठनों का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: भारत हमारी जमीन पर सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में सोचे भी नहींः पाक  
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मिल्ली मुस्लिम लीग जोकि आतंकी संगठन जमात उद दावा की राजनीतिक शाखा है, को चुनाव लड़ने की स्वतंत्रता है। आपको बता दें कि मिल्ली मुस्लिम लीग के चुनाव लड़ने पर चुनाव आयोग ने रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएस के द्वारा पाकिस्तान पर दिए गए बयान के बाद इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशन के डायरेक्टर जनरल मेजर आसिफ गफूर ने कहा कि समर्थन और संपर्क में बहुत अंतर होता है। किसी भी ऐसी इंटेलीजेंस एजेंसी का नाम बताइये जिसके संपर्क न हों। संपर्क सकारात्मक हो सकते हैं। 

पढ़ें: पाक की सूफी दरगाह में फिदायीन हमला, 18 की मौत, 20 घायल

अमेरिका के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पाक जनरल ने कहा कि यूएस के रक्षामंत्री जेम्स मैटिस ने यह नहीं कहा था कि हम आतंकियों का समर्थन करते हैं। आपको बता दें कि अमेरिकी यूएस जनरल जोसेफ डनफोर्ड ने कहा था कि आईएसआई के तार न केवल आतंकी संगठनों से जुड़े हैं बल्कि पाक से अलग उसकी अपनी एक अलग फॉरेन पॉलिसी भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed