{"_id":"58ce956f4f1c1be3431a14de","slug":"pakistan-memorial-seeks-security-to-mark-bhagat-singh-s-anniversary","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में भगत सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए सुरक्षा की मांग","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाक में भगत सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए सुरक्षा की मांग
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Mon, 20 Mar 2017 08:03 AM IST
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कट्टरपंथी धार्मिक समूहों से खतरा बताते हुए लाहौर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।
विज्ञापन
फाउंडेशन के अध्यक्ष वकील इम्तियाज राशिद कुरैशी ने शनिवार को हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की। इस याचिका में उन्होंने 23 मार्च के कार्यक्रम को आयोजित करने वाले आयोजनकर्ताओं को सुरक्षा उपलब्ध करवाने की मांग की। कुरैशी ने बताया कि उन्हें कट्टरपंथी धार्मिक समूहों द्वारा धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
कुरैशी ने कहा कि हमने प्रांतीय सरकार और पुलिस से इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा उपलब्ध करवाने का निवेदन किया मगर उन्होंने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्य सचिव, पुलिस महानिरीक्षक और डीआईजी ऑपरेशन लाहौर ने एक सार्वजनिक स्थान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सुरक्षा मुहैया कराने से इंकार कर दिया जो कि हर नागरिक का अधिकार है।
विज्ञापन
वकील कुरैशी ने कोर्ट से निवेदन किया कि वे विभागों को आदेश दें कि वे इस कार्यक्रम शामिल होने वाले लोगों की जान की रक्षा करें। इस याचिका पर सोमवार को जस्टिस आबिद अजीज शेख सुनवाई करेंगे।