फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: Man steals Rs 50k from mosque, says matter between him and God

मस्जिद से पैसे चुराकर चोर ने लिखा, यह मेरे और अल्लाह के बीच का मामला

Sun, 25 Jun 2017 10:01 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद 
एजेंसी/ इस्लामाबाद  Updated Sun, 25 Jun 2017 10:01 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: Man steals Rs 50k from mosque, says matter between him and God
पाकिस्तान में एक चोर मस्जिद के दान पात्र से 50000 रुपये चुरा ले गया और पत्र छोड़ लिखा यह मेरे और अल्लाह के बीच का मामला है। इसमें किसी को भी शोर मचाना नहीं चाहिए और न ही उसे तलाशने की कोशिश नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


यह दक्षिण पंजाब में खानेवाल जिले स्थित जामिया मस्जिद सादिकल मदीना में शुक्रवार रात की घटना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चोर मस्जिद से दो दान पात्र ले गए, जिसमें श्रद्धालु दान देते थे। 
विज्ञापन


चोर ने बिजली अवरोध करने के लिए एक जोड़ी यूपीएस बैटरी भी चुरा ले गया। मस्जिद के मौलाना कारी सईद ने कहा कि चुराई गई राशि तकरीबन 50000 रुपये थे। 

साथ ही चोर ने एक पत्र छोड़ दिया है, जिसमें उसने लिखा है, ‘यह मेरे और अल्लाह के बीच का मामला है। कृपया कोई भी मुझे तलाशने की कोशिश नहीं करें। मैं एक जरूरतमंद व्यक्ति हूं और इसलिए मैंने अल्लाह के घर से ये पैसे चुराए हैं।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही चोर ने यह भी लिखा कि ‘वह मस्जिद में एक बार आया था और मस्जिद के मौलाना से मदद की गुहार लगाई थी लेकिन उन्होंने मुझे मदद करने से इनकार कर दिया और मुझे बाहर निकाल दिया। इसके बाद मैंने लोगों से भी मदद मांगी लेकिन लोगों ने भी मदद देने से इनकार कर दिया और मैं मस्जिद से पैसे चुराने को मजबूर हो गया। 

मैंने किसी के घर से पैसे नहीं चुराए हैं। मैंने सिर्फ अल्लाह के घर से पैसे चुराए हैं। इसलिए यह मामला मेरे और अल्लाह के बीच है। किसी को भी हमारे मसले पर हायतौबा नहीं मचानी चाहिए।’ 


मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि स्थानीय लोगों को जब यह पत्र दिखाया गया तो लोगों ने चोर पर सहानुभूति जताते हुए सईद से चोर को क्षमा कर देने को कहा है। स्थानीय लोगों ने मस्जिद में नई बैटरी देने का वादा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed