{"_id":"5820be3b4f1c1b067fb38391","slug":"pakistan-lashkar-e-jhangvi-men-arrested-for-killing-qawwali-star-amjad-sabri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर पाकिस्तानी गायक अमजद साबरी हत्या मामले में लश्कर-ए-झांगवी के दो आतंकवादी गिरफ्तार","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
मशहूर पाकिस्तानी गायक अमजद साबरी हत्या मामले में लश्कर-ए-झांगवी के दो आतंकवादी गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
मशहूर पाकिस्तानी सूफी गायक अमजद साबरी
मशहूर पाकिस्तानी सूफी गायक अमजद साबरी की हत्या के मामले में पाकिस्तान पुलिस ने लश्कर-ए-झांगवी के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि बीते जून माह 2016 में 45 वर्षीय अमजद साबरी और उनके एक सहयोगी कराची के भीड़भाड़ वाले लियाकतबाद 10 इलाके में कार से सफर कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार बंदूकधारियों ने उनके वाहन पर गोलियां चलायीं जिसमें उनकी मौत दो गई।
सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने इस गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया, 'अमजद साबरी हत्या मामले में आतंकवाद निरोधी दस्ता को बड़ी सफलता मिली है। इस दस्ते ने लियाकतबाद से दो लोगों इश्क उर्फ बॉबी और असीम उर्फ कापरी को गिरफ्तार किया है, साथ ही इनके हथियार भी बरामद किए गए है। ये दोनों लश्कर-ए-झांगवी संगठन के सदस्य हैं।'
मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने आगे जानकारी देते हुए बताया, 'असीम उर्फ कापरी, अमजद साबरी का पड़ोसी था। हालांकि उसने साबरी की हत्या क्यों कि इसकी वजह का पता नहीं चल पाया है।' बता दें कि अमजद साबरी पाकिस्तान के जाने माने सूफी कव्वाली गायकों में से हैं। उन्होंने पाकिस्तान और भारत में भी कई शो किए हैं।