{"_id":"5838b0d34f1c1b8e4d13c36f","slug":"pakistan-is-ready-to-hold-talks-with-india-conditional-aziz","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से सशर्त वार्ता को तैयार पाकिस्तान: अजीज ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
भारत से सशर्त वार्ता को तैयार पाकिस्तान: अजीज
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Sat, 26 Nov 2016 04:08 AM IST
विज्ञापन
सरताज अजीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के विदेश मामलों के सलाहकार सरताज अजीज ने शुक्रवार को संसद में कहा कि पाकिस्तान सशर्त भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है कि इसमें कश्मीर मसला भी शामिल होगा। अजीज ने यह बात अफगानिस्तान पर एक सम्मेलन में अमृतसर के अपने दौरे से पहले कहीं।
विज्ञापन
एलओसी हालात पर एक बहस के दौरान नेशनल एसेंबली में बोलते हुए अजीज ने कहा कि पाकिस्तान अपनी सीमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से सक्षम है और किसी भी परिस्थिति में किसी भी भारतीय प्रभाव और वर्चस्व को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, ‘हम भारत के साथ सशर्त बातचीत को तैयार है अगर इसमें कश्मीर मसला को भी शामिल किया जाता है तो।’ अजीज हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में शिरकत करने के लिए अगले हफ्ते अमृतसर की यात्रा पर आ रहे हैं।
विज्ञापन
कूटनीतिक मोर्चे पर अजीज ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मसले को सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पुरजोर तरीके से उठाता रहा है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान कश्मीरियों के आत्मनिर्णय के अधिकारों को समर्थन देना जारी रखेगा, जो पूरी तरह से स्वदेशी और कश्मीरी युवाओं के नेतृत्व में है। हम अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय मंचों पर कश्मीरियों को अपना राजनैतिक, कूटनीतिक और नैतिक समर्थन देना जारी रखेंगे।’
विज्ञापन
अजीज ने कहा कि पाकिस्तान भारतीय की किसी भी आक्रामकता को जोरदार जवाब देेगा। उन्होंने दावा किया कि भारत ने कश्मीर में अपने अत्याचारों से ध्यान हटाने के लिए नियंत्रण रेखा पर स्थितियों को तनावपूर्ण बना दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पी-5 देशों के विदेश मंत्रियों को इस संबंध में पत्र भी लिखा है, जिसमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने कभी नागरिकों को निशाना नहीं बनाया है लेकिन भारतीय सेना जानबूझकर उन्हें निशाना बना रही है।