{"_id":"57dcf4c54f1c1be97cd47593","slug":"pakistan-is-having-chills-running-down-their-spine-since-pm-modi-spoke-about-balochistan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" बलूच नेता बोले- मोदी के बयान के बाद से डर गया है पाकिस्तान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
बलूच नेता बोले- मोदी के बयान के बाद से डर गया है पाकिस्तान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 17 Sep 2016 02:30 PM IST
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार आयोग में बलूचिस्तान के प्रतिनिधि मेहरान मारी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जब से बलूचिस्तान के मुद्दे को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर उठाना शुरु किया है, तभी से पाकिस्तानी सेना और यहां की सरकार डरी हुई है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मेहरान मारी ने कहा कि पीएम मोदी के बलूचिस्तान के बारे में बोलने से पाकिस्तानी फौज और सरकार बौखलाई हुई है। इसी बौखलाहट के चलते हालिया दिनों में कई बलोच इलाकों में पाकिस्तानी फौज ने अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
They have intensified military ops in many Baloch areas in recent weeks: Mehran Marri, Baloch Rep to UNHRC pic.twitter.com/f1vcen75ag
— ANI (@ANI_news) September 17, 2016विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मेहरान मारी ने कहा कि पीएम मोदी के बलूचिस्तान के बारे में बोलने से पाकिस्तानी फौज और सरकार बौखलाई हुई है। इसी बौखलाहट के चलते हालिया दिनों में कई बलोच इलाकों में पाकिस्तानी फौज ने अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
'भारत ने जैसे बलोच मुद्दे को उठाया है उससे उम्मीदें जगी हैं'
मारी ने कहा, 'बलूचिस्तान के मु्द्दे को उठाने के लिए हम भारत के बहुत आभारी हैं। खासकर 15 अगस्त के दिन जिस तरह पीएम ने इस मुद्दे को उठाया, और दो दिन पहले संयुक्त राष्ट्र संघ के मानवाधिकार आयोग में भारत ने जिस तरह इस मुद्दे को उठाया, उससे हम बहुत उम्मीदें जगी हैं।'
बता दें कि दो दिन पहले संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि अजित कुमार ने बलूचिस्तान और पाक अधिकृत कश्मार में पाकिस्तान के अत्याचार का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया था।
मारी ने आगे कहा कि बलूचिस्तानी नागरिक को दिख रहा है कि भारत बलूचिस्तान में पाकिस्तान की तरफ से मानवाधिकारों के उल्लंघन के मुद्दे पर 'काफी गंभीर' है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भी बलूचिस्तान में पाकिस्तानी एजेंसियों और फौज की करतूतों से वाकिफ है। उन्होंने अमेरिका से अपने पाकिस्तान नीति में बदलाव करने का अनुरोध किया है।