{"_id":"591b43c04f1c1b9c0cf22819","slug":"pakistan-international-airlines-plane-searched-in-london-crew-member-detained","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में पाक एयरलाइंस के विमान की तलाशी, हिरासत में लिए गए चालक दल के सदस्य","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
लंदन में पाक एयरलाइंस के विमान की तलाशी, हिरासत में लिए गए चालक दल के सदस्य
एजेंसी/इस्लामाबाद
Updated Tue, 16 May 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) के एक विमान की लंदन के हीथ्रो हवाईअड्डे पर गहन तलाशी ली गई। इसके बाद ब्रिटिश अधिकारियों ने चालक दल के 14 सदस्यों को हिरासत में ले लिया। वैसे उन्हें करीब पांच घंटे बाद छोड़ दिया गया। ब्रिटिश अधिकारियों को सूचना मिली थी कि विमान में मादक पदार्थ हैं।
विज्ञापन
घटना सोमवार को उस समय हुई जब उड़ान संख्या पीके 785 इस्लामाबाद से दोपहर बाद 2:50 बजे लंदन पहुंची। पीआईए प्रवक्ता मसूद ताजवर ने कहा कि विमान के वहां पहुंचने पर यात्रियों के उतरने के बाद अधिकारियों ने चालक दल के सदस्यों और विमान की तलाशी ली।
विज्ञापन
जियो टीवी ने यूके बोर्डर एजेंसी के हवाले से खबर दी है कि चालक दल के 14 सदस्यों को पांच घंटों तक हिरासत में रखा गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि ऐसी सूचना मिली थी कि विमान में विभिन्न स्थानों पर मादक पदार्थ छिपा कर रखे जाने का संदेह है और इसमें चालक दल के सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने करीब चार घंटे तक तलाशी ली, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला। बाद में चालक दल के सदस्यों को छोड़ दिया गया, लेकिन अधिकारियों ने उनके पासपोर्ट ले लिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि उनसे आगे भी पूछताछ की जा सकती है।