फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: in a family dispute a man killed mother and three others

पाकिस्तान : पारिवारिक विवाद में शख्स ने मां और तीन अन्य का कत्ल किया

Tue, 30 Oct 2018 09:14 PM IST
भाषा, पेशावर
भाषा, पेशावर Updated Tue, 30 Oct 2018 09:14 PM IST
Pakistan:  in a family dispute a man  killed mother and  three others
muder

 पाकिस्तान के पेशावर में जायदाद के वारिस को लेकर पारिवारिक विवाद के निपटारे के लिये मंगलवार को बुलायी गयी बैठक के दौरान एक शख्स ने गोली चलाकर अपनी मां समेत चार लोगों का कत्ल कर दिया। पेशावर की प्रांतीय राजधानी से करीब 29 किलोमीटर दूर स्थित चरसद्दा के जिला पुलिस प्रमुख इरफानुल्ला ने बताया कि इस बैठक में सैयद जमाल भी शामिल था। उसने राइफल से गोली चलाकर अपनी मां, साली, भतीजे और एक स्थानीय रिपोर्टर का कत्ल कर दिया।



अधिकारी ने कहा कि बैठक के दौरान हुए विवाद में एक और शख्स जख्मी हो गया। अधिकारी ने बताया कि जमाल नशे का आदी है और इससे पहले वह अपनी बीवी का कत्ल कर चुका है।चारों के कत्ल के बाद संदिग्ध घटनास्थल से फरार है।संदिग्ध को पकड़ने के लिये पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed