फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan: Imran khan may be go to jail

जेल जा सकते हैं पाकिस्तान के प्रमुख नेता इमरान खान, कोर्ट ने दिए आदेश

Sat, 22 Oct 2016 07:30 AM IST
एजेंसी/इस्लामाबाद
एजेंसी/इस्लामाबाद Updated Sat, 22 Oct 2016 07:30 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: Imran khan may be go to jail

पाकिस्तान की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने पुलिस को क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान और मौलवी ताहीरुल कादरी को 17 नवंबर तक गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


कोर्ट ने यह आदेश शुक्रवार को 2014 में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान टीवी (पीटीवी) के मुख्यालय पर हुए हमले के मामले में दिया है। इस्लामाबाद स्थित अदालत ने पीटीवी पर हमले के मामले की नियमित सुनवाई के बाद इमरान खान और ताहीरुल कादरी की गिरफ्तारी का आदेश दिया। 
विज्ञापन


अदालत इनके खिलाफ पहले भी गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुकी है, लेकिन पुलिस उसे तामील नहीं करा सकी थी। सुनवाई के दौरान जज कौसर अब्बास जैदी ने पुलिस के गिरफ्तारी वारंट तामील कराने में असफल रहने पर सख्त नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकवाद रोधी कोर्ट ने दोनों को 17 नवंबर तक गिरफ्तार करने को कहा

Pakistan: Imran khan may be go to jail

जज ने अपने आदेश में कहा कि पाकिस्तान तहरीक -ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान और पाकिस्तान अवामी तहरीक प्रमुख ताहीरुल कादरी को 17 नवंबर तक गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए। साथ ही जज ने हमले में शामिल दोनों ही पार्टियों के 68 समर्थकों को भी गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। 

क्या है मामला

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक -ए-इंसाफ और ताहीरुल कादरी की पार्टी पाकिस्तान अवामी तहरीक ने एक सितंबर 2014 को इस्लामाबाद में सरकार विरोधी प्रदर्शन का आयोजन किया था। वे चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को हटाने की मांग कर रहे थे। 

प्रदर्शन के दौरान दोनों पार्टियों के 400-500 समर्थक पीटीवी के दफ्तर पर धावा बोल दिया और दो प्रमुख चैनलों पीटीवी न्यूज तथा पीटीवी वर्ल्ड का प्रसारण बंद करा दिया। 12 अक्तूबर 1999 के बाद यह पहला मौका था जब पीटीवी का प्रसारण बंद हुआ था। तब जनरल परवेज मुशर्रफ ने पीएम नवाज शरीफ का तख्तापलट कर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed