{"_id":"5bdf433abdec226953783e44","slug":"pakistan-human-rights-minister-shireen-mazari-released-the-statement-on-aasia-bibi-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसिया बीबी मामले पर पाक की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने जारी किया बयान","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
आसिया बीबी मामले पर पाक की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने जारी किया बयान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने रविवार को कहा कि ‘रक्तपात से बचने के लिए’ तुष्टिकरण की राह अपनाने से राज्येतर संगठनों के बीच खतरनाक संदेश जाता है। वरिष्ठ मंत्री का यह बयान दक्षिणपंथी इस्लामी पार्टियों और सरकार के बीच ईसाई महिला आसिया बीबी को ईशनिंदा के आरोप से बरी करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर एक समझौता होने के बाद आया है। मजारी ने ट्वीट कर कहा, इतिहास से यह देखा जा सकता है कि तुष्टिकरण की नीति काम नहीं करती।
विज्ञापन
यूरोप में ‘रक्तपात’ से बचने के लिए हुए तुष्टिकरण ने उसे द्वितीय विश्वयुद्ध के रूप में विध्वंस और बड़े पैमाने पर रक्तपात तक पहुंचा दिया था। बता दें कि सरकार और अतिवादी इस्लामी पार्टियों के बीच बनी सहमति के मुताबिक सरकार आसिया बीबी को विदेश जाने से रोकने के लिए उनका नाम ‘नो फ्लाई लिस्ट’ में डालने की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अपने पड़ोसी के साथ झगड़ा करने के दौरान इस्लाम का अपमान करने के आरोप में 47 वर्षीय आसिया बीबी को 2010 में सजा सुनाई गई थी। इसके बाद पिछले हफ्ते चीफ जस्टिस साकिब निसार के नेतृत्व वाली सुप्रीम कोर्ट की एक बैंच ने उनकी सजा पलट दी थी। इसके बाद से पाकिस्तान की अतिवादी धार्मिक पार्टियों और अन्य समूहों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किए थे।
विज्ञापन