फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan hindu leader plans to move court over mpa oath issue

पाकिस्तानी विधानसभा का हिन्दू नेता को शपथ दिलाने से इन्कार, जाएंगे अदालत

Fri, 23 Sep 2016 02:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 02:29 PM IST
विज्ञापन
pakistan hindu leader plans to move court over mpa oath issue
खैबर-पख्तूनख्वा विधानसभा
पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत की विधानसभा के स्पीकर ने हिन्दू नेता बलदेव कुमार को सदस्यता की शपथ दिलाने से इंकार कर दिया। तहरीक-ए-इंसाफ के नेता बलदेव कुमार विधानसभा स्पीकर के इस व्यवहार के खिलाफ अदालत का रुख करने पर विचार कर रहें हैं।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री सरदार सूरन सिंह की हत्या के बाद अल्पसंख्यकों के लिए इस आरक्षित सीट से दूसरे स्थान पर रहे बलदेव कुमार को निर्वाचित उम्मीदवार घोषित किया गया था। जिसके बाद बलदेव कुमार को विधानसभा से सदस्यता की शपथ दिलाई जानी थी।
विज्ञापन


पेशावर से उत्तरपूर्व में करीब 160 किलोमीटर दूर बुनेर जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने सरदार सूरन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद तहरीक-ए-तालिबान ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन पुलिस ने जांच में इस हत्या में बलदेव कुमार को भी शामिल बताते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बलदेव कुमार इस वक्त पेशावर की जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलदेव कुमार पर हत्या में शामिल होने के संगीन आरोपो के चलते खैबर-पख्तूनख्वा प्रांतीय विधानसभा के स्पीकर असद कैसर ने बलदेव कुमार को शपथ दिलाने से इनकार कर दिया। परवेज खट्टक के नेतृत्व वाली प्रांतीय सरकार भी इस मुद्दे पर स्पीकर के साथ देते हुए कहा कि सरकार किसी आरोपी को असेंबली में बैठने की मंजूरी नहीं देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed