फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan has claimed Jadhav providing "crucial intelligence" on terrorist attacks

पाकिस्तान का नया दांव, बोला- जाधव ने दी आतंकी हमलों से जुड़ी खुफिया जानकारी

Tue, 30 May 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम Updated Tue, 30 May 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
Pakistan has claimed Jadhav providing "crucial intelligence" on terrorist attacks

पाकिस्तान ने कुलभूषण मामले में हुई फजीहत के बाद एक नया दांव चला है। पाक ने दावा किया है कि कुलभूषण जाधव ने उन्हें महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी मुहैया कराई है। पाक ने ये भी कहा है कि जाधव की तरफ से दी गई ये जानकारी हाल ही में पाक में हुए आतंकी हमले से जुड़ी हुई है।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने पाकिस्तानी अखबार डान को बताया कि जाधव के पास अभी भी आतंकी हमलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी है। हालांकि अपने इस इंटरव्यू के दौरान जकारिया ने ये नहीं बताया कि किस तरह की जानाकरी जाधव ने पाकिस्तान को दी है।
विज्ञापन


18 मई को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने पाक की सैन्य अदालत द्वारा भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की फांसी की सजा पर रोक लगाई थी। पाक अधिकारी का कहना है कि ये अधिकार क्षेत्र का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के सामने सबूत पेश करेगा पाकिस्तान

Pakistan has claimed Jadhav providing "crucial intelligence" on terrorist attacks

पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल अस्तर औसफ ने डान को बताया कि पाकिस्तान के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि जाधव भारत का खुफिया जासूस है। औसफ ने ये भी कहा कि जाधव से उन्हें क्या जानकारी मिली है इसका खुलासा वो सुरक्षा कारणों की वजह से नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगली सुनवाई में सारे सबूत अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के सामने पेश किए जाएंगे। औसफ ने ये भी कहा कि 18 मई को अंतरराष्ट्रीय कोर्ट द्वारा दिए गए न्यायिक आदेश में न पाकिस्तान की हार हुई है और न ही भारत की जीत।

सुनवाई दोबारा शुरू होने पर पाकिस्तान के पास केस जीतने के पुख्ता सबूत मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अभी पाक की कानूनी टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन बदलाव हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed