{"_id":"5bb08319867a557ed1019b92","slug":"pakistan-grade20-officer-caught-on-camera-stealing-kuwait-official-wallet","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो: पाक अधिकारी की शर्मनाक हरकत, कुवैत राजदूत का पर्स चुराते कैमरे में हुए कैद","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
वीडियो: पाक अधिकारी की शर्मनाक हरकत, कुवैत राजदूत का पर्स चुराते कैमरे में हुए कैद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी अधिकारी
सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी अपनी हरकत की वजह से छाए हुए हैं। दरअसल, उन्होंने कुवैत के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी जरार हैदर खान का पर्स चुरा लिया। मगर अफसोस उनकी यह शर्मनाक हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि पाकिस्तानी अधिकारी टेबल पर रखे पर्स को अपने कोट की जेब में डाल रहे हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के अधिकारी द्वारा पर्स चुरानी की यह घटना तब सामने आई जब कुवैत के राजदूत ने इसके चोरी होने की शिकायत की। सीसीटीवी फुटेज की जांच में अधिकारी द्वारा पर्स चुराने का सच सामने आ गया। यह घटना तब हुई जब पाकिस्तान और कुवैत के बीच संयुक्त मंत्रालय स्तरीय आयोग की बैठक हो रही थी। घटना के वीडियो को पाकिस्तान के एक पत्रकार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।
विज्ञापन
वीडियो को साझा करते हुए पत्रकार ने लिखा, 'पाकिस्तान सरकार के ग्रेड20 अधिकारी ने कुवैत अधिकारी का पर्स चुराया। अधिकारी उस प्रतिनिधिनमंडल का हिस्सा थे जो पीएम इमरान खान से मिलने के लिए आए थे।' रिपोर्ट के अनुसार आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि बैठक में उच्चस्तरीय सुरक्षा उपाय किए गए थे। इसके बावजूद जब कुवैत के राजदूत खान ने पर्स चोरी होने की बात कही तो यह सभी के लिए चौंकाने वाली बात थी। जब इस बात का पता चला कि चोरी को एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने अंजाम दिया है तो किसी को भी इस पर विश्वास नहीं हुआ।
Grade 20 GoP officer stealing a Kuwaiti official's wallet - the official was part of a visiting delegation which had come to meet the PM pic.twitter.com/axODYL3SaZ
— omar r quraishi (@omar_quraishi) September 28, 2018