{"_id":"5a8ba3884f1c1bb1208ba38b","slug":"pakistan-government-will-have-to-issue-another-notification-to-ban-the-jud-and-fif-attorney-general","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी अटॉर्नी जनरल बोले- JuD और FiF के खिलाफ उठाए गए कदम नाकाफी","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानी अटॉर्नी जनरल बोले- JuD और FiF के खिलाफ उठाए गए कदम नाकाफी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
हाफिज सईद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूएन सिक्योरिटी काउंसिल अटॉर्नी जनरल अशर अली ने कहा कि पाकिस्तान सरकार को एक और अधिसूचना जारी करनी होगी जिससे जमात उद दावा(JuD) और फलह ए इंसानियत फाउंडेशन(FIF) पर प्रतिबंध लगाया जा सके।
विज्ञापन
9 फरवरी को राष्ट्रपति द्वारा अध्यादेश लाने के बाद गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की थी जिसमें इन दोनों संगठनों को फ्रीज करने और उनकी संपत्ति को जब्त करने की बात कही गई थी। हालांकि, अली ने द न्यूज़ को बताया कि आंतरिक मंत्रालय को इस अधिसूचना के द्वारा औपचारिक रूप से दोनों समूहों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
अली ने कहा कि एक जिम्मेदार देश होने के नाते पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय दायित्वों का पालन करना चाहिए। हमारी पहली प्राथमिकता पाकिस्तान है और हमारी संप्रभुता के साथ हम किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि हाफिज सईद और उसके संगठन को पाकिस्तान में आतंकी संगठन घोषित कर दिया गया था। गौरतलब है कि राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने एक ऐसे अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए थे जिसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) द्वारा प्रतिबंधित व्यक्तियों और लश्कर-ए-तैयबा, अल-कायदा तथा तालिबान जैसे संगठनों पर लगाम लगाना था। इस सूची में हाफिज सईद का संगठन जमात-उद-दावा (जेयूडी) भी शामिल था।