फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan government will discuss with imran khan

पाकिस्तानः इमरान खान से बात करेगी सरकार

Mon, 18 Aug 2014 08:32 AM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 08:32 AM IST
विज्ञापन
pakistan government will discuss with imran khan

पाकिस्तान में सरकार ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के इस्तीफे की मांग को लेकर राजधानी इस्लामाबाद में धरने पर बैठे तहरीके इंसाफ और अवामी तहरीक से बातचीत करने का एलान किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री चौधरी निसार ने रविवार की शाम इस्लामाबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि दोनों पार्टियों से बातचीत करने के लिए अलग-अलग समिति का गठन किया जा रहा है जिनमें सभी संसदीय दल के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन


सरकार ने ये फैसला तब किया जब तहरीके इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने सरकार के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन चलाने की घोषणा करते हुए नवाज शरीफ को इस्तीफा देने के लिए दो दिनों की मोहलत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार की शाम धार्मिक नेता और अवामी तहरीक के प्रमुख ताहिरूल कादरी नवाज शरीफ को इस्तीफा देने के लिए 48 घंटों की डेडलाइन दे चुके हैं।

इमरान के चाल से सरकार परेशान

pakistan government will discuss with imran khan

गृहमंत्री निसार ने कहा कि लाहौर हाईकोर्ट के फैसले के बाद सरकार के पास आजादी मार्च और इंकलाब मार्च को रोकने का अधिकार था लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया।


उन्होंने कहा कि इमरान खान की तकरीर सुनकर उन्हें दुख हुआ। उनका कहना था, ''सविनय अवज्ञा आंदोलन सरकार के खिलाफ कम और देश के खिलाफ ज्यादा होती है।''

उन्होंने कहा कि सरकार इमरान खान और ताहिरूल कादरी की हर संवैधानिक मांग को मानने के लिए तैयार है लेकिन इसके लिए उन्हें संसद का रास्ता एख्तियार करना होगा।

गृहमंत्री ने कहा कि सोमवार को दोनों समितियों का गठन कर लिया जाएगा और ये सोमवार से ही अपना काम भी करना शुरू कर देंगी।

जिसकी लाठी उसकी भैंस

pakistan government will discuss with imran khan

पाक गृहमंत्री नेअ कहा कि राजनीतिक लडाई तो चलती रहेगी लेकिन जिसकी लाठी उसकी भैंस का कानून नहीं चल सकता।

इससे पहले रविवार शाम को धरने पर बैठे अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि सरकार के खिलाफ सविनय अवज्ञा का आंदोलन शुरू किया जाए।

इमरान खान का कहना था, ''आज से मैं न टैक्स दूंगा, न गैस और बिजली के बिल दूंगा। अगर आपको इस भ्रष्ट प्रधानमंत्री से खुद को बचाना है तो हमें ये फैसला करना होगा।'' उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते कि देश में ऐसे हालात पैदा हो जांए जिसकी वजह से सेना को आना पडे़।

उन्होंने आगे कहा, ''हम देश में प्रजातंत्र चाहते हैं। इसलिए नवाज शरीफ को दो दिन की मोहलत देते हैं कि वो इस्तीफा दे दें, वरना मेरे कार्यकर्ता मेंरे बस में नहीं रहेंगे।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed