फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan government, struggling with financial crisis, earns 23 lakh rupees by selling buffalo

आर्थिक संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने भैंस बेचकर कमाए 23 लाख रुपये

Fri, 28 Sep 2018 02:00 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Fri, 28 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
Pakistan government, struggling with financial crisis, earns 23 lakh rupees by selling buffalo
buffalo
आर्थिक संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने बृहस्पतिवार को भैंस बेचकर 23 लाख रुपये की कमाई की। ये कमाई प्रधानमंत्री इमरान खान के आदेश पर पीएम आवास में मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की 8 भैंसों की नीलामी से की गई। इन भैंसों को शरीफ ने अपना लजीज पकवानों का शौक पूरा करने के लिए खरीदा था।
विज्ञापन


बड़े कर्ज और देनदारियों से जूझ रही सरकार का आर्थिक संकट दूर करने के लिए हाल ही में प्रधानमंत्री बने इमरान ने बड़ी कटौती का अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत सरकार ने पिछले सप्ताह 61 लक्जरी कारों को बेचकर 2 करोड़ रुपये जुटाए थे। अभियान के तहत कुल 102 अतिरिक्त कारों को नीलाम करने की योजना है, जिनमें सरकारी कैबिनेट की तरफ से उपयोग किए जाने वाले बुलेटप्रूफ वाहन और चार हेलीकॉप्टर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शरीफ समर्थक ने खरीदी सबसे महंगी भैंस

भैंसों की नीलामी से सरकार को कुल 23.02 लाख रुपये की कमाई हुई और इनमें से अधिकतर को तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ के समर्थकों ने ही खरीदा। डान समाचार पत्र के अनुसार, सबसे महंगी भैंस को शरीफ के कट्टर समर्थक कहे जाने वाले कलब अली ने 3.85 लाख रुपये में खरीदा, जबकि इसकी बाजार में असल कीमत महज 1.20 लाख रुपये थी। झांगी सैय्यदां निवासी अली ने कहा कि उन्होंने इस भैंस की नहीं बल्कि उसकी भावनात्मक अहमियत के तीन गुना ज्यादा दाम चुकाए हैं। मैं इसे नवाज शरीफ और हमारी बहन मरियम नवाज के प्रतीक चिह्न के तौर पर रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 फीसदी गिर चुकी पाकिस्तानी रुपये की कीमत

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इस समय बेहद खराब है। उसकी करेंसी की कीमत पिछले 7 महीने में 20 फीसदी से ज्यादा गिर चुकी है। पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने 18 अरब डॉलर का चालू खाता घाटा दर्ज किया था, जो उसकी जीडीपी का करीब 5.7 फीसदी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बजट घाटा 2 खरब रुपये से भी ज्यादा का हो चुका है। आर्थिक भंवर से उबरने के लिए पाकिस्तान वर्ष 1980 से अब तक 13वीं बार अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed