फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan government Says No plans to grant Most Favoured Nation status to India

भारत को सबसे पसंदीदा देश का दर्जा देने की योजना नहीं : पाकिस्तान

Wed, 14 Nov 2018 07:33 PM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Wed, 14 Nov 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
Pakistan  government Says No plans to grant Most Favoured Nation status to India
प्रतिकात्मक तस्वीर

पाकिस्तान का कहना है कि उसका भारत को व्यापार में सबसे पसंदीदा राष्ट्र (एमएफएन) का दर्जा देने की तत्काल कोई योजना नहीं है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के वाणिज्य, कपड़ा, उद्योग और निवेश मामलों के सलाहकार अब्दुल रजाक दाऊद से पूछा गया कि क्या सरकार भारत को एमएफएन का दर्जा देने और भारत सरकार के साथ शांति वार्ता शुरू करने पर विचार कर रही है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।’ भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान को यह दर्जा पहले ही दे चुका है।

विज्ञापन


दाऊद ने कहा कि पाकिस्तान कई देशों खासकर चीन के साथ मुक्त व्यापार समझौता पर काम कर रहा है। ऐसी उम्मीद है कि चीन के साथ दूसरा मुक्त व्यापार समझौता अगले साल जून तक पूरा हो जाएगा। पाकिस्तान ने भारत को अब तक व्यापार में सबसे पसंदीदा राष्ट्र का दर्जा नहीं दिया है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं, पाकिस्तान की 1209 उत्पादों की नकारात्मक सूची है, जिनका आयात भारत से नहीं किया जा सकता। विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के अनुसार, डब्ल्यूटीओ के प्रत्येक सदस्य को अन्य सदस्य देशों को यह दर्जा देना होता है। पाकिस्तान सहित अन्य सभी सदस्य देशों को भारत यह दर्जा दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है एमएफएन?
एमएफएन का शाब्दिक अर्थ होता है मोस्ट फेवर्ड नेशन। जिसे हिंदी में सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र कहा जाता है। विश्व व्यापार संगठनन और अंतरराष्ट्रीय ट्रेड नियमों के आधार पर व्यापार में सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र का दर्जा दिया जाता है। एमएफएन का दर्जा मिलने के साथ दूसरा देश इस बात को लेकर आश्वस्त रहता है कि उसे कारोबार में नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। 


भारत ने पाकिस्तान को 1996 में यह दर्जा दिया था। इसकी वजह से पाकिस्तान को अधिक आयात कोटा और कम ट्रेड टैरिफ मिलता है। बदले में पाकिस्तान ने आश्वासन देने के बावजूद अब तक भारत को एमएफएन का दर्जा नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed