{"_id":"5a73ee8d4f1c1bca798b7538","slug":"pakistan-government-s-mp-caught-in-camera-misbehaving-with-girl-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी सांसद ने स्टेज पर बच्ची के साथ की बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल ","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तानी सांसद ने स्टेज पर बच्ची के साथ की बदसलूकी, वीडियो हुआ वायरल
वर्ल्ड न्यूज डेस्क
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान
- फोटो : Youtube Still
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी पाकिस्तान में 6 साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था। कि अब पाकिस्तान की सत्तारूढ़ पार्टी के सांसद की घिनौनी हरकत लोगों के सामने आ गई। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पाकिस्तान की पीएमएल-एन पार्टी के सांसद, एक बच्ची के साथ गंदी हरकत करते हुए देखे गए।
बताया जा रहा है कि एक नाबालिग, सांसद से अपने भाई के लिए न्याय की मांग करने आई थी, जिसके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया गया। वीडियो में दिख रहे सांसद का नाम हैं निसार मुहम्मद। निसार पाकिस्तान में मानवधिकार के उल्लंघन के खिलाफ बनाई गई समिति का मेंबर भी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान के अखबार डॉन की खबर के मुताबिक, जब सांसद से इस घटना के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे में बात करने के लिए कुछ खास नहीं है। आपको बता दें कि घटना का वीडियो 31 जनवरी का है। वीडियो ग्लोबल वॉच डॉग नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
विज्ञापन