फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan government ready to seize charities of Hafiz Saeed

नए साल पर आतंकी हाफिज सईद को बड़ा झटका, जब्त हो सकती है संपत्तियां

Mon, 01 Jan 2018 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
Pakistan government ready to seize charities of Hafiz Saeed

पाकिस्तान में आतंकियों के आका हाफिज सईद पर अब शिकंजा कसता दिख रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान सरकार लश्कर-ए-ताइबा और जमात उद दाव के प्रमुख हाफिज के संगठनों और अन्य वित्तीय परिसंपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की योजना बना रही है। यह भी बताया जा रहा है कि सरकार ने केंद्रीय एवं प्रांतीय विभागों को इस बाबत में गोपनीय आदेश जारी कर दिए हैं। इस संबंध में 19 दिसंबर को हुई एक बैठक में शामिल तीन अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों के मुताबिक सईद के तथाकथित दानार्थ संगठनों के खिलाफ कार्रवाई से सरकार और सेना में तनाव बढ़ सकता है क्योंकि सेना हाफिज सईद को मुख्यधारा की राजनीति में उतारने की योजना बना रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर सेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई।  
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय द्वारा जारी दस्तावेज में पाकिस्तान के पांचों प्रांतों के विभागों एवं पुलिस को सईद के दो खैराती (धर्मार्थ) संगठनों जमात-उद-दावा (जेयूडी) और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) के अधिग्रहण के संबंध में 28 दिसंबर तक कार्य योजना सौंपने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद रहे कि अमेरिका मुंबई पर आतंकी हमले के गुनहगार सईद को न सिर्फ वैश्विक आतंकी घोषित कर चुका है बल्कि उसके सिर पर एक करोड़ रुपये के इनाम का भी ऐलान कर चुका है। यही नहीं, अमेरिका की नजर में जेयूडी और एफआईएफ वास्तव में लश्कर के मुखौटा संगठन हैं।

जेयूडी और एफआईएफ के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान के आंतरिक सुरक्षा मंत्री अहसान इकबाल ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को सभी प्रतिबंधित संगठनों के फंड जुटाने के रास्तों को बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही कहा कि यह कार्रवाई अमेरिका के दबाव में नहीं की जा रही है। पाकिस्तान एक जिम्मेदार देश के नाते अपने नागरिकों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रति अपने कर्तव्य निर्वहन के तहत यह कदम उठा रहा है।

कार्रवाई न होने पर संयुक्त राष्ट्र लगा सकता है प्रतिबंध

Pakistan government ready to seize charities of Hafiz Saeed
pak flag - फोटो : DEMO PHOTO

पाक सरकार द्वारा 19 दिसंबर को आयोजित बैठक में शामिल अधिकारियों ने कहा कि अगर सईद के खैराती संगठनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

जनवरी के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक टीम पाक का दौरा करने वाली है। यह टीम संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित आतंकी समूहों के खिलाफ कार्रवाई की समीक्षा करेगी। इस टीम ने अगर पाकिस्तान के खिलाफ कोई टिप्पणी की तो इसके दूरगामी परिणाम होंगे।

सईद के 300 मदरसे, 50 हजार स्वयंसेवी
अगर पाक सरकार अपनी योजना पर अमल करती है तो यह सईद के आतंकी नेटवर्क के खिलाफ उसका पहला बड़ा कदम होगा। इस नेटवर्क में 300 मदरसे और स्कूल. अस्पताल और एक प्रकाशन संस्था शामिल है। इसके अलावा जेयूडी और एफआईएफ के पास 50 हजार स्वयंसेवी हैं और सैकड़ों लोग उसके मुलाजिम हैं।

जेयूडी और एफआईएफ के प्रवक्ताओं ने कहा है कि उन्हें इस संबंध में सरकार से कोई जानकारी नहीं मिली है। जब तक सरकार की ओर से कोई अधिसूचना जारी नहीं की जाती है, इस बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed