{"_id":"59fce34e4f1c1bd0538bb0e9","slug":"pakistan-government-expresses-grief-over-jinnah-daughter-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्ना की बेटी के निधन पर पाकिस्तान सरकार ने जताया दुख","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
जिन्ना की बेटी के निधन पर पाकिस्तान सरकार ने जताया दुख
एजेंसी/ इस्लामाबाद
Updated Sat, 04 Nov 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
Dina Wadia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व ने शुक्रवार को दीना वाडिया की मौत पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती बेटी बेहद सम्मानीय और प्रशंसनीय व्यक्तित्व की थीं। दीना का बृहस्पतिवार को न्यूयार्क में निधन हो गया।
विज्ञापन
पढ़ें: 19 साल की उम्र में पति के लिए दीना ने की थी पिता जिन्ना से बगावत
विज्ञापन
वह 98 वर्ष की थीं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक संदेश जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ममनून हुसैन व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी दीना वाडिया के निधन पर पाकिस्तान के नागरिकों व सरकार की तरफ से गहन संवेदना व्यक्त करते हैं।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है कि दीना वाडिया के पुत्र नुस्ली वाडिया को उनकी माता के निधन पर पाकिस्तान की तरफ से दुख व्यक्त किया गया है। दीना का जन्म 1919 में लंदन में हुआ था। एक पारसी व्यक्ति से शादी करने के कारण उनके अपने पिता अली जिन्ना के साथ संबंध बिगड़ गए थे।
पढ़ें: पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की बेटी दीना वाडिया का निधन, न्यूयॉर्क में ली अंतिम सांस
दीना सिर्फ दो बार ही पाकिस्तान आईं थीं - 1948 में जिन्ना के निधन पर और दूसरी बार 2004 में।