फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan government expresses grief over Jinnah daughter death

जिन्ना की बेटी के निधन पर पाकिस्तान सरकार ने जताया दुख

Sat, 04 Nov 2017 03:23 AM IST
एजेंसी/ इस्लामाबाद
एजेंसी/ इस्लामाबाद Updated Sat, 04 Nov 2017 03:23 AM IST
विज्ञापन
Pakistan government expresses grief over Jinnah daughter death
Dina Wadia

पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व ने शुक्रवार को दीना वाडिया की मौत पर संवेदना व्यक्त की और कहा कि देश के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की इकलौती बेटी बेहद सम्मानीय और प्रशंसनीय व्यक्तित्व की थीं। दीना का बृहस्पतिवार को न्यूयार्क में निधन हो गया।

विज्ञापन


पढ़ें:  19 साल की उम्र में पति के लिए दीना ने की थी पिता जिन्ना से बगावत
विज्ञापन


वह 98 वर्ष की थीं। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक संदेश जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ममनून हुसैन व प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी दीना वाडिया के निधन पर पाकिस्तान के नागरिकों व सरकार की तरफ से गहन संवेदना व्यक्त करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि दीना वाडिया के पुत्र नुस्ली वाडिया को उनकी माता के निधन पर पाकिस्तान की तरफ से दुख व्यक्त किया गया है। दीना का जन्म 1919 में लंदन में हुआ था। एक पारसी व्यक्ति से शादी करने के कारण उनके अपने पिता अली जिन्ना के साथ संबंध बिगड़ गए थे। 

पढ़ें: पाकिस्तान के संस्थापक जिन्ना की बेटी दीना वाडिया का निधन, न्यूयॉर्क में ली अंतिम सांस

दीना सिर्फ दो बार ही पाकिस्तान आईं थीं - 1948 में जिन्ना के निधन पर और दूसरी बार 2004 में। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed