फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan government demanded to declare shahbah sharifs house as sub-jail

पाकिस्तान: शाहबाज शरीफ के घर को उप कारागार बनाने की मांग

Mon, 10 Dec 2018 04:59 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 10 Dec 2018 04:59 AM IST
विज्ञापन
Pakistan government demanded to declare shahbah sharifs house as sub-jail
shahbaz sharif

पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने पीएमएल-एन के अध्यक्ष शाहबाज शरीफ के इस्लामाबाद स्थित घर को उप कारागार घोषित करने के लिए केंद्र सरकार से मांग की है। राष्ट्रीय उत्तरदायित्व ब्यूरो (एनएबी) ने पंजाब प्रांत के पूर्व सीएम शाहबाज को 1400 करोड़ के आशियाना-ए-इकबाल हाउसिंग प्रोजेक्ट घोटाले में इस साल 5 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। शाहबाज पर योजना में सफल बोली लगाने वाली फर्म का कांट्रेक्ट रद कर अपनी पसंदीदा कंपनी को ठेका देने का आरोप है। 

विज्ञापन


एक्सप्रेस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब सरकार ने 10 दिसंबर से शुरू हो रहे नेशनल असेंबली सत्र के दौरान शाहबाज के घर को उप कारागार बनाने के लिए गृह सचिव और जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। हाल ही में लाहौर की जवाबदेही अदालत ने शाहबाज को न्यायिक हिरासत में कोट लखपत जेल में शिफ्ट किया है। शाहबाज नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed