फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan government against Hafiz Saeed asked Election commission to dont grant them permission

हाफिज सईद के खिलाफ हुई पाक सरकार, की EC से गुजारिश, पार्टी को न दें मान्यता

Fri, 29 Sep 2017 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Fri, 29 Sep 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
Pakistan government against Hafiz Saeed asked Election commission to dont grant them permission
hafiz saeed
2008 के मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद की राजनीतिक पार्टी को मान्यता न दिए जाने की सिफारिश पाकिस्तान सरकार ने चुनाव आयोग से की है। सरकार ने आयोग से कहा है कि सईद  की पार्टी को मान्यता न दी जाए। अमेरिका द्वारा वैश्विक आतंकी घोषित किए जा चुके सईद ने मिल्ली मुस्लिम लीग (एमएमएल) के नाम से एक राजनीतिक पार्टी बनाई है। अमेरिका ने सईद पर 10 लाख डॉलर का इनाम भी रखा है। 
विज्ञापन


पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने 22 सितंबर को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि एमएमएल का आवेदन खारिज कर देना चाहिए जिसमें उसने पार्टी को मान्यता देने की गुजारिश की है। यह पार्टी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ी हुई है जिस पर मुंबई आतंकी हमले को अंजाम देने का आरोप है। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय और चुनाव आयोग के प्रवक्ताओं ने पत्र भेजे जाने और उसके प्राप्त होने की पुष्टि की है। मंत्रालय की राय में एमएमएल और लश्कर, जमात-उद-दावा एवं फलाह-ए-इंसानियत एक ही विचारधारा से प्रेरित हैं। इसलिए यह यकीन करना मुश्किल है कि एमएमएल इन आतंकी संगठनों से अलग रास्ता अख्तियार कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  एक हजार मौलवियों का UN को लेटर, हाफिज के खिलाफ करें कार्रवाई

 लश्कर पर पाबंदी के बाद सईद ने जमात-उद-दावा नाम से एक संस्था बनाई है और उसके जरिए कट्टर इस्लाम का प्रचार-प्रसार कर रहा है। फिलहाल, उसे घर में नजरबंद रखा गया है, लेकिन उसके खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं किए जाने से भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान की कई मौकों पर खिंचाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed