फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan give warning to india

पाक की भारत को धमकी, हम भी हैं परमाणु शक्ति

Tue, 25 Aug 2015 08:46 AM IST
Updated Tue, 25 Aug 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
pakistan give warning to india

एनएसए स्तर की वार्ता से पीछे हटने के बाद अब पाकिस्तान ने भारत को परमाणु हथियारों की धौंस देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की है। पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) सरताज अजीज ने भारत पर क्षेत्रीय महाशक्ति की तरह व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले साल सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को क्षेत्रीय शक्ति मानते हैं, जबकि वह यह भूल रहे हैं कि पाकिस्तान परमाणु शक्ति है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक अजीज ने कहा, ‘मोदी का व्यवहार ऐसा है मानो भारत क्षेत्रीय महाशक्ति है, लेकिन हम भी परमाणु हथियार से संपन्न देश हैं और हम जानते हैं कि अपना बचाव कैसे करना है।’ एनएसए स्तर की वार्ता रद्द होने के लिए भारत को ही जिम्मेदार ठहराते हुए अजीज ने कहा, भारत उफा में बनी सहमति का उल्लंघन कर अपना एजेंडा थोप रहा था, जिसके चलते नई दिल्ली में प्रस्तावित वार्ता रद्द हो गई।

विज्ञापन

'दोनों देशों के बीच कश्मीर एक समस्या है'

pakistan give warning to india

उन्होंने कहा कि पहली बार एनएसए स्तर की वार्ता रद्द होने के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत अपनी शर्तों पर सिर्फ व्यापार एवं संपर्क से संबंधित मामलों पर चर्चा कर हालात को सामान्य करना चाहता है। अजीज ने सवाल किया कि अगर कश्मीर कोई मुद्दा नहीं है, तो भारत अपने कब्जे वाले कश्मीर में सात लाख सुरक्षा बलों को क्यों तैनात कर रखा है?

उन्होंने कहा कि संपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुदाय मानता है कि दोनों देशों के बीच कश्मीर एक समस्या है, जिसे हल किया जाना चाहिए। अजीज ने कहा कि आतंकवाद पर बातचीत से पाकिस्तान भागेगा नहीं, क्योंकि हमारे पास पाक में आतंकवाद को बढ़ावा देने में रॉ का हाथ होने के सबूत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed