फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan girl punished for her brother love, forced to naked and parade

पाकिस्तान: भाई के प्यार की सजा बहन को मिली, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया

Wed, 01 Nov 2017 09:03 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 01 Nov 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
pakistan girl punished for her brother love, forced to naked and parade

हमेशा मानवाधिकार का राग अलापने वाले पाकिस्तान से समाज को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जिससे वहां की महिलाओं की सुरक्षा स्थिति का पता चलता है। उतर पश्चिम पाकिस्तान में परिवार की झूठी शान के लिए एक महिला को पूरे समाज के सामने शर्मसार किया गया। 

विज्ञापन


महिला का अपराध था कि वह उस लड़के की बहन थी, जिसने इलाके की एक लड़की से प्रेम किया। पाकिस्तान पुलिस के मुताबिक महिला के भाई का पड़ोस की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद लड़की के परिवार ने अपनी झूठी शान के लिए लड़के की बहन को सभी के सामने कपड़े उतारने पर मजबूर किया। 
विज्ञापन


आरोपियों का बदला यहीं नहीं पूरा हुआ, उन्होंने महिला को निर्वस्त्र करके पूरे इलाके में घुमाया। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि दो मुख्य आरोपी अभी-भी फरार चल रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पाकिस्तान में दुल्हन की घिनौनी हरकत, ससुराल के 13 लोगों ने गंवाई जान

बता दें कि पाकिस्तान के इस इलाके में हर साल प्यार करने वाली और अपनी मर्जी से शादी करने वाली 1000 लड़कियों की हत्या कर दी जाती है। पाकिस्तान सरकार और पुलिस प्रशासन ये सारी बातें जानते हुए भी मूक बना तमाशा देखता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed