फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan genral election : 'ISI Murdabad, this is the uniform behind the terrorism' slogan

पाकिस्तान चुनाव 2018: आर्मी हेडक्वार्टर के बाहर लगे आईएसआई मुर्दाबाद के नारे

Sun, 22 Jul 2018 02:33 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
pakistan genral election : 'ISI Murdabad, this is the uniform behind the terrorism' slogan

पाकिस्तान में 25 जुलाई को होने वाले आम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। जहां एक ओर सभी दल एक-दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं वहीं आम चुनाव में फौज और खुफिया एजेंसियों को भी खींचा जा रहा है। फौज पर जहां एक विशेष दल को मदद करने का आरोप लगाया गया है वहीं खूफिया एजेंसी आईएसआई के लिए मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


रविवार को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के समर्थकों ने रावलपिंडी में आर्मी हेडक्वॉर्टर के बाहर देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया है कि आम चुनाव में आईएसआई खेल कर रही है और यह चुनाव फिक्स है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले आम चुनाव के दौरान आईएसआई के खिलाफ इस तरह से खुले तौर पर नारेबाजी शायद ही कभी पाकिस्तान में सुनने और देखने को मिली होगी। सेना के मुख्यालय के बाहर खड़े पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के समर्थकों ने 'आईएसआई मुर्दाबाद और यह जो दहशतगर्दी है उसके पीछे वर्दी है' जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बलोच नैशनल मूवमेंट के प्रेजिडेंट जफर बलोच ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तान की सड़कों पर खुलेआम लोगों ने आईएसआई के खिलाफ नारेबाजी की। सेना और उसकी खुफिया एजेंसी ISI के खिलाफ यह असंतोष पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है।'

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने आईएसआई को लिया था आड़े हाथ

pakistan genral election : 'ISI Murdabad, this is the uniform behind the terrorism' slogan

बता दें कि इससे पहले इस्लामाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस शौकल सिद्दीकी भी न्यायपालिका और मीडिया पर नियंत्रण की कोशिशों को लेकर आईएसआई को आड़े हाथों ले चुके हैं। उन्होंने बार एसोसिएशन को संबोधित करते हुए कहा था कि आईएसआई अपने अनुकूल फैसलों के लिए लगातार न्यायपालिका पर दबाव बना रही है। इनमें नवाज शरीफ का केस भी शामिल है। आईएसआई नहीं चाहती कि नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज 25 जुलाई को होने जा रहे चुनावों से पहले जेल से बाहर आएं।
 
सेना इमरान खान के हक में बना रही माहौल
पाकिस्तानी सेना पर भी आरोप लग रहे हैं कि वह राजनेता इमरान खान के पक्ष में माहौल बना रही है। इसके लिए पीटीआई चीफ इमरान के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी नवाज शरीफ की खबरों को मीडिया कवरेज तक नहीं दी जा रही है।

पाकिस्तान के सबसे लोकप्रिय चैनल जियो टीवी को नवाज शरीफ की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया लेकिन इसकी कवरेज नहीं करने दी गई। इसकी जगह टीवी चैनल पर इमरान खान की रैली और उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर के हाइलाइट्स दिखाए गए।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed