फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan : four terrorists including two women killed in an encounter

पाकिस्तान : मुठभेड़ के दौरान दो महिलाओं समेत चार आतंकी ढेर, एक ही परिवार के तीन

Sun, 20 Jan 2019 12:14 AM IST
गौरव द्विवेदी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sun, 20 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pakistan : four terrorists including two women killed in an encounter

पाकिस्तान के आतंकवाद रोधी अधिकारियों ने शनिवार को पंजाब प्रांत में चार आतंकियों को मार गिराया। खुफिया सूचना के आधार पर अंजाम दिए गए ऑपरेशन में मारे गए लोगों में दो महिलाएं और एक स्थानीय आईएसआईएस कमांडर शामिल है। लाहौर से करीब 200 किलोमीटर दूर साहिवाल जिले में हुई मुठभेड़ में एक बच्चा घायल भी हुआ है।

विज्ञापन

  
आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के प्रवक्ता ने बताया कि हमारी टीम ने आतंकियों को लेकर जा रही एक कार और एक मोटरसाइकिल को साहिवाल टोल प्लाजा के पास रोका। हालांकि उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। टीम की जवाबी कार्रवाई में दो महिलाओं और एक स्थानीय आईएसआईएस कमांडर समेत चार लोग मारे गए तथा एक बच्चा घायल हो गया। 
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के आईजी अमजद जावेद सलेमी ने बताया कि आतंकी और तीन अन्य लोग फरार होने में सफल रहे। ये लोग पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बेटे, एक अमेरिकी नागरिक और पाक सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के अपहरण में शामिल थे। प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस मुठभेड़ की जांच के आदेश दिए हैं। मुठभेड़ में मारे गए लोगों के एक परिवार ने दावा किया कि पुलिस ने फर्जी एनकाउंटर में परिवार के पुरुष सदस्य को उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ मार गिराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर सीटीडी ने सलेमी को सौंपी रिपोर्ट में कहा है कि टीम ने संयुक्त खुफिया सूचना के आधार पर ऑपरेशन चलाया जिसमें आईएसआईएस से संबंधित चार आतंकी मारे गए। उनके कब्जे से हथियार और विस्फोटक सामान भी बरामद हुआ है। सीटीडी मुठभेड़ स्थल से फरार अन्य आतंकियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed