{"_id":"5c4ba5c1bdec22073e1b4d69","slug":"pakistan-fort-of-sikh-warrior-nalwa-will-be-converted-in-to-museum","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : संग्रहालय के रूप में तब्दील होगा सिख योद्धा नलवा का किला","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
पाकिस्तान : संग्रहालय के रूप में तब्दील होगा सिख योद्धा नलवा का किला
Sat, 26 Jan 2019 05:41 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 26 Jan 2019 05:41 AM IST
विज्ञापन
हरि सिंह नलवा का किला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सरकार ने एक सिख योद्धा द्वारा बनाए गए एक ऐतिहासिक किले को संग्रहालय में तब्दील करने का निर्णय लिया है। हरिपुर जिले के इस किले का नाम सिख साम्राज्य की सेना ‘सिख खालसा’ के सेनाध्यक्ष हरि सिंह नलवा के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
नलवा ने 1822 में 35,420 वर्ग फुट क्षेत्र में इस किले का निर्माण कराया था। अंग्रेजों ने भी इस किले में निर्माण संबंधी कुछ काम किया था। खैबर पख्तूनख्वा के पुरातत्व विभाग ने मुख्यमंत्री महमूद खान को किले को नियंत्रण में लेने और इसे पर्यटकों के लिए खोलने के संबंध में एक पत्र भेजा है। हरिपुर के जिला प्रशासन ने पुरातत्व विभाग को किला सौंपने की इच्छा व्यक्त की है।
विज्ञापन