फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan form special high level committee on kashmir

कश्मीर मुद्दा भुनाने के लिए पाक ने बनाई विशेष टीम

Wed, 23 Nov 2016 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 06:40 PM IST
विज्ञापन
pakistan form special high level committee on kashmir
- फोटो : getty images

पाकिस्तान इन दिनों भारत पर कूटनीतिक हमला करने की रणनीति तैयार कर रहा है। इस रणनीति के तहत पाकिस्तान कश्मीर भुद्दा भुनाना चाहता है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की खबर के मुताबिक पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर उच्च-स्तरीय समिति का गठन किया है।

विज्ञापन


ये समिति कश्मीर में भारत द्वारा किए जा रहे कथित अपराधों के आंकड़े इकट्ठा कर उसे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रखेगी। इसके साथ ही समिति विदेशों में रह रहे उन कश्मीरियों से भी संबंध स्थापित करने की कोशिश करेगी जो भारत की खिलाफत कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कश्मीर में रह रहे उन लोगों से भी समिति बात करेगी जो पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों के खिलाफ हैं। इस समिति के जरिए पाकिस्तान सोशल मीडिया पर भी कश्मीर विवाद पर भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस समिति में शामिल हैं ये खास लोग

pakistan form special high level committee on kashmir
पाकिस्तान - फोटो : social media

द डॉन की खबर के मुताबिक कश्मीर को लेकर बनाई गई विशेष समिति में रक्षा मंत्रालय, आंतरिक सूचना मंत्रालय, सैन्य ऑपरेशन्स निदेशालय, आईएसआई और खूफिया विभाग के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

मंगलवार को पाकिस्तानी संसद के भीतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि ये विशेष समिति एक व्यावहारिक 'कश्मीर नीति' तैयार करेगी। अजीज ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर समिति के सदस्यों को बढ़ाया जाएगा।

अजीज ने बताया कि इस समिति के अध्यक्ष सूचना सचिव हैं। यह विशेष समिति तथ्यों को जुटाएगी और भारत द्वारा किए जाने वाले कथित दुष्प्रचार अभियान को खत्म करने का काम करेगी।

कथित दखलंदाजी के सबूत जुटा रहा पाक

pakistan form special high level committee on kashmir

अजीज ने पाकिस्तानी संसद को बताया कि सूचना-तकनीक मंत्रालय से सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके जम्मू-कश्मीर विवाद को रेखांकित करने की रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के सामने कमजोर पड़ रहे अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए इस विशेष समिति का गठन किया है। अजीज ने संसद में ये भी कहा कि समिति के जरिए एक मीडिया रणनीति भी तैयार की जाएगी।

इस रणनीति के तहत पाकिस्तान कश्मीर में 'आजादी' के चल रहे संघर्ष को दुनिया के सामने रखेगा। पाकिस्तान भारत को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने गलत साबित करना चाहता है। इसके लिए पाकिस्तान आंतरिक मामलों में कथित तौर पर भारत की कथित दखलंदाजी से संबंधित तथ्यों को भी जुटा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed