फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan Foreign Office Says Waiting for India official reply on the conversation

बातचीत पर भारत के आधिकारिक जवाब का इंतजार : पाक विदेश विभाग

Fri, 14 Sep 2018 05:19 AM IST
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Updated Fri, 14 Sep 2018 05:19 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Foreign Office Says Waiting for India official reply on the conversation
भारत-पाकिस्तान
पाकिस्तान, भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार है। पाकिस्तान के विदेश विभाग ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस मुद्दे पर उसे भारत के जवाब का इंतजार है कि आखिर कैसे आगे बढ़ना है। विदेश विभाग के प्रवक्ता डॉ महमूद फैजल ने साप्ताहिक मीडिया संवाद के दौरान कहा कि हम भारत के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। हमने अपनी स्थिति को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को भी अवगत करा दिया है। पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया के हालिया बयान को याद करते हुए फैजल ने कहा कि हम उसी पहल का इस्तेमाल करके देखना चाहते हैं कि आगे कैसे बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन


दरअसल बिसारियों ने कहा था कि प्रधान मंत्री इमरान खान की सरकार ने एक राजनीतिक पहल की है और भारत सतर्क आशा से भरा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हम भी यही कह रहे हैं कि भारत-पाकिस्तान के विभिन्न मुद्दों का समाधान केवल बातचीत के जरिए हो सकता है। हम आधिकारिक तौर पर भारत के जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि वह कैसे आगे बढ़ना चाहता है। हम अपनी स्थिति पर बरकरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed