{"_id":"5987e6d34f1c1bee318b458f","slug":"pakistan-foreign-minister-says-pakistan-always-wanted-to-have-good-relations-with-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए पाक विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद का आरोप- हम तैयार, पर भारत ही नहीं चाहता रिश्ते सुधारना","category":{"title":"Pakistan","title_hn":"पाकिस्तान","slug":"pakistan"}}
नए पाक विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद का आरोप- हम तैयार, पर भारत ही नहीं चाहता रिश्ते सुधारना
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : APP
नवाज शरीफ की प्रधानमंत्री पद की कुर्सी जाने के बाद एक बार फिर से भारत और पाक के रिश्ते सुधरने की उम्मीद लगाई जा रही है। पाकिस्तान ने विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान हमेशा से अपने पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते चाहता है।
विज्ञापन
खासकर के भारत और अफगानिस्तान से, लेकिन दोनों ही देशों में से कोई भी सकारात्मक जवाब नहीं दे रहा है। पाकिस्तान शांति चाहता है।
पाकिस्तान के नए विदेश मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान के पड़ोसियों से अच्छे और शांति रिश्ते न होना ही पाक की कमजोरी है। उन्होंने कहा कि यह भारत और आफगानिस्तान दोनों देशों के लिए एक अच्छा मौका है कि वह एक अच्छे पड़ोसी होने का परिचय दें और पाकिस्तान के शांति के कदम का कोई सकारात्मक जवाब दें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी देशों को एक दूसरे पर आरोप लगाने बंद करना होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सीमा पार से भारत लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत, पाक के खिलाफ आफगानिस्तान द्वारा रचे जा रहे षड्यंत्र का सपोर्ट भी कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की रक्षा इस वक्त मजबूत हाथों में है, उनकी सेना अपने मातृभूमि की रक्षा करने में सक्षम है। नई दिल्ली और काबुल को इस्लामाबाद के शांति के कदम का सपोर्ट करना चाहिए।