फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   pakistan for key positions parties are nominating their candidates

पाकिस्तान : प्रमुख पदों पर अपने उम्मीदवार नामांकित करने के लिए पार्टियों में होड़

Mon, 06 Aug 2018 02:12 PM IST
भाषा, इस्लामाबाद
भाषा, इस्लामाबाद Updated Mon, 06 Aug 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
pakistan for key positions parties are nominating their candidates
imran khan - फोटो : pti
पाकिस्तान में कौमी और सूबाई असेंबलियों का पहला सत्र आरंभ होने के लिए 15 अगस्त की समयसीमा से पहले प्रमुख पदों पर नामांकन को ले कर राजनीतिक पार्टियों में होड़ मची है। पाकिस्तानी संविधान के अनुसार पहला सत्र चुनाव के 21 दिन के अंदर बुलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


संघीय कानून मंत्री अली जफर ने पिछले हफ्ते कहा था कि कार्यवाहक सरकार 15 अगस्त तक सत्ता हस्तांतरण पूरा करना चाहती है। सभी राजनीतिक पार्टियां और पाकिस्तान चुनाव आयोग यह समयसीमा पूरा करने के लिए सख्त मशक्कत कर रहे हैं।
विज्ञापन


संसदीय चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की संसदीय समिति की आज बैठक होने जा रही है जिसमें खान को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री के तौर पर नामित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने बताया कि बैठक में संघीय मंत्रिमंडल के लिए नाम तय किए जा सकते हैं। पार्टी पंजाब और खैबर-पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्रियों के नाम को भी अंतिम रूप दे सकती है।

पाकिस्तान की कौमी असेंबली में कुल 342 सदस्य होते हैं जिनमें 272 प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं। कोई पार्टी तब ही सरकार बना सकती है जब वह कुल 172 सीटों पर काबिज होती है। पीटीआई को चुनाव में 116 सीटें मिली हैं।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की भी आज बैठक होने जा रही है। इसमें शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए विपक्ष का संयुक्त उम्मीदवार नामित किया जाएगा। खान और शरीफ के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद जताई जा रही है।


बहरहाल, शरीफ को विपक्ष के नेता के रूप में सब्र करना पड़ सकता है क्योंकि सरकार बनाने के लिए खान के पास काफी समर्थन है।

पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के बीच एक अहम बैठक इस्लामाबाद में होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बैठक में दोनों पार्टियां प्रधानमंत्री और कौमी असेंबली के अध्यक्ष के पद के चुनाव के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगी।

उल्लेखनीय है कि कौमी असेंबली के अध्यक्ष पद के चुनाव में पीपीपी, पीटीआई के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed